सब्सक्राइब करें

Jobs: जनवरी में सरकारी नौकरी की भरमार! 39531 पदों पर आवेदन करने का मौका; तुरंत भरें अपनी पसंद की जॉब का फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 30 Dec 2025 07:19 PM IST
सार

January 2026 Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए साल 2026 खुशखबरी वाला साबित हो सकता है, क्योंकि साल के पहले ही महीने में 39,531 नौकरियों के फॉर्म भरने का मौका है। ये भर्तियां अलग-अलग विभागों के लिए हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं...
 

विज्ञापन
January 2026 Government Jobs: Apply for 39,531 Vacancies in Railways, Police, Teaching and More
January 2026 Government Jobs - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

New Year Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। जनवरी 2026 में केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग विभागों में कुल 39,531 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन का मौका मिल रहा है। इनमें रेलवे, पुलिस, शिक्षा, कर्मचारी चयन आयोग और अन्य विभागों की नौकरियां शामिल हैं, जिनके लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos
January 2026 Government Jobs: Apply for 39,531 Vacancies in Railways, Police, Teaching and More
RRB Group D - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

RRB Group D: रेलवे में ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती

भारतीय रेलवे की ग्रुप डी भर्ती जनवरी 2026 में उपलब्ध सबसे बड़े अवसरों में से एक है। 22,000 पदों पर पंजीकरण 21 जनवरी, 2026 से शुरु होगा। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 है। और पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन
January 2026 Government Jobs: Apply for 39,531 Vacancies in Railways, Police, Teaching and More
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

JKSSB Constable Vacancy: कांस्टेबल के 1815 पदों पर भर्ती

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कांस्टेबल ने 1815 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। पंजीकरण प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होने वाली है और 17 फरवरी, 2026 को समाप्त होगी। यह भर्ती 18 से 40 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए है। आधिकारिक अधिसूचना देखें...

January 2026 Government Jobs: Apply for 39,531 Vacancies in Railways, Police, Teaching and More
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

RRB Isolated Recruitment 2026: रेलवे में 311 पदों पर आवेदन का मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 311 आईसोलेटेड पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया जनवरी में समाप्त होगी। पदवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित हैं। 12वीं पास से लेकर पीजी, डिप्लोमा और डिग्री वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना देखें...

विज्ञापन
January 2026 Government Jobs: Apply for 39,531 Vacancies in Railways, Police, Teaching and More
UKPSC Lecturer Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

UKPSC Lecturer Recruitment: उत्तराखंड में लेक्चरर ग्रुप-सी के 808 पदों पर भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर ग्रुप-सी के 808 पदों पर भर्ती शुरू की है। पंजीकरण प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) डिग्री के साथ बी.एड. होना अनिवार्य है। वेतनमान 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रति माह होगा। और पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed