अगर आप नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको दो नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप इस महीने आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल और उत्तर प्रदेश टीजीटी व पीजीटी के लिए हैं। इन नौकरियों में करीब 16 हजार रिक्तियां हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी अपनी योग्यता के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं।
इस महीने इन दो नौकरियों के लिए करें आवेदन, 15 हजार से ज्यादा रिक्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल ने अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी आखिरी तारीख तक हर हाल में ऑनलाइन आवेदन कर लें। यहां कुल 634 पदों पर रिक्तियां निकली हैं।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: 1760 पदों पर आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी, हाथ से न जाने दें सुनहरा मौका
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। मालूम हो कि 10वीं कक्षा में मैथ्स, स्थानीय भाषा और इंग्लिश अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ा हो।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार ने टीजीटी व पीजीटी (स्कूल टीचर्स) के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। कुल 15,508 रिक्तियां हैं, जिनमें से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 12,913 पदों और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 2,595 पदों पर रिक्तियां हैं। सबसे खास है कि इन नौकरियों के लिए आप 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।