IBPS SO Vacancy & Notification 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा कई सरकारी बैंकों में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। बैंक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। आवेदन प्रक्रिया कल यानि 02 नवंबर, 2020 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार जो इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि आईबीपीएस ने इससे संबधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। उसे पढ़ने के लिए खबर में डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
IBPS SO 2020: सरकारी बैंकों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, ऐसे करना है आवेदन, पढ़ें नोटिफिकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये भी पढ़ें- EPFO Vacancy 2020: महानगरों में नौकरी का शानदार अवसर, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
पदों का विवरण :
पदों का नाम : स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO)
- आईटी ऑफिसर (स्केल I) - 20 पद
- कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल I) - 485 पद
- राजभाषा अधिकारी (स्केल I) - 25 पद
- विधि अधिकारी (स्केल I) - 50 पद
- मानव संसाधन /कार्मिक अधिकारी (स्केल I) - 07 पद
- मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) - 60 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि - 02 नवंबर, 2020
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 23 नवंबर, 2020
- आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि - 23 नवंबर, 2020
- ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि : 26 और 27 दिसंबर, 2020
- ऑनलाइन मुख्य परीक्षा की तिथि : 24 जनवरी, 2021
ये भी पढ़ें- UP Teacher Vacancy 2020: राज्य में 15000 से भी ज्यादा पदों पर सरकारी टीचर की बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
ये भी पढ़ें : Postal Circle Vacancy 2020: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्तियां, मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी
- आयु सीमा : इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
- शैक्षणिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना चाहिए। अन्य डिग्री व डिप्लोमा के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
ये भी पढ़ें : NITI Aayog Vacancy 2020: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 2.10 लाख तक
- आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही स्वीकार किए जाएंगे।
- चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- UCO Bank Vacancy 2020: चार्टर्ड अकाउंटेंट और ऑफिसर समेत कई पदों पर नियुक्तियां, मिलेगी अच्छी सैलरी