RBI Office Attendant Recruitment 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरबीआई ने आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑफिस अटेंटेंड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.gov.in के जरिए 15 मार्च से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RBI: दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारतीय रिजर्व बैंक में 800 से ज्यादा नौकरियों के लिए करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में होगी परीक्षा
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा अप्रैल महीने में होगी। यह परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को आयोजित होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 841 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल 841 रिक्तियों में से 454 रिक्तियां जनरल श्रेणी और 211 रिक्तियां ओबीसी, 76 रिक्तियां ईडब्ल्यूएस व 75 रिक्तियां एसटी एवं 25 रिक्तियां एससी श्रेणी की हैं।
इसे भी पढ़ें-NTPC Recruitment 2021: यहां निकली हैं 200 से ज्यादा नौकरियां, सैलरी 1 लाख से अधिक
10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट की रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों को 450 रुपये की एप्लीकेशन फीस भरनी होगी। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को आवेदन फीस 50 रुपये देनी होगी।
| आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 24 फरवरी, 2021 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 15 मार्च, 2021 |
| टेस्ट की टेंटेटिव तारीख | 9 अप्रैल-10 अप्रैल, 2021 |
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: MTS Recruitment 2021 आठवीं पास अभी करें आवेदन, हाथ से न निकल जाए मौका
इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत आज यानी कि 24 फरवरी से हो चुकी है और अभ्यर्थी अगले महीने की 15 तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है।
इसे भी पढ़ें-Bihar Police Fireman Recruitment 2021: 2380 नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन