फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajendra Gudha Backs Naresh Meena, Says Government Is Increasing His Political Stature

'सरकार खुद बढ़ा रही उनका राजनीतिक कद': नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर राजेंद्र गुढ़ा का हमला...क्या-क्या कहा?

Tue, 18 Aug 2026 03:21 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 03:21 PM IST
सार

राजेंद्र गुढ़ा ने नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से नरेश का राजनीतिक कद बढ़ रहा है। गुढ़ा के मुताबिक, युवाओं में उनका प्रभाव बढ़ रहा है और तीसरे मोर्चे की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं।

विज्ञापन
Rajendra Gudha Backs Naresh Meena, Says Government Is Increasing His Political Stature
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुढ़ा ने कहा कि सरकार को नरेश मीणा से डरने के बजाय उनकी ऊर्जा और ताकत को समझना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि नरेश मीणा के खिलाफ कार्रवाई करके सरकार खुद उनका राजनीतिक कद बढ़ा रही है।

विज्ञापन

राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि नरेश मीणा जिस तरह युवाओं के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, उसका असर खासतौर पर युवाओं के बीच दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज का नौजवान पुरानी राजनीतिक शैली और नेताओं की चापलूसी वाली राजनीति को स्वीकार नहीं कर रहा है। युवाओं को ऐसा नेतृत्व पसंद आ रहा है, जो उनके मुद्दों को लेकर संघर्ष करता दिखाई दे।

विज्ञापन

गुढ़ा ने नरेश मीणा के चुनावी प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नरेश मीणा ने अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई है। उनके चुनावी प्रदर्शन से यह संकेत मिलता है कि उनकी राजनीति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गुढ़ा के मुताबिक, कोटा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में युवाओं के बीच नरेश मीणा का प्रभाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ककराना में एक साथ उठी चार अर्थियां, नौसेना जवान के परिवार को अंतिम विदाई, गांव में पसरा मातम

राजेंद्र गुढ़ा ने नरेश मीणा को राजस्थान में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं से भी जोड़ते हुए कहा कि उन्हें इसमें उम्मीद नजर आती है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में नरेश मीणा की सक्रियता राजनीतिक समीकरणों में बदलाव ला सकती है और इसका असर चुनावी नतीजों में देखने को मिल सकता है।

गुढ़ा ने राजस्थान में उभर रही वैकल्पिक राजनीति का उदाहरण देते हुए डूंगरपुर और बांसवाड़ा का भी जिक्र किया। उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी के नेता राजकुमार रोत की राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में बड़े राजनीतिक दलों को चुनौती मिली है। उनके मुताबिक, कई इलाकों में कांग्रेस और भाजपा को भी कड़ी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

गुढ़ा का कहना है कि राजस्थान में युवाओं और नए राजनीतिक नेतृत्व की बढ़ती स्वीकार्यता आने वाले चुनावों में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि नरेश मीणा की सक्रियता केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रह सकती और इसका असर प्रदेश के व्यापक राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed