UKSSSC Graduate Level Recruitment 2020: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने बंपर सरकारी नौकरियां निकाली हैं। ये सरकारी नौकरियां ग्रुप सी के तहत विभिन्न विभागों में स्नातक स्तर के पदों के लिए निकाली गई हैं। इन नौकरियों की अधिसूचना के जरिए सूबे की सरकार ने राज्य स्थापना दिवस से पहले युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोला है। राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को है। आइए 'अमर उजाला जॉब' में इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं।
उत्तराखंड: सरकारी विभागों में बंपर नौकरियां, 10 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 6 नवंबर 2020 को ग्रुप सी के तहत विभिन्न विभागों में स्नातक स्तर के पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। जिसमें बताया गया था कि सूबे के खाली पड़े सरकारी विभागों में करीब 854 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों के जरिए सहायक समाज कल्याण अधिकारी , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी , ग्राम विकास अधिकारी , उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों में अधिकारियों की भर्ती की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरियों का लाइव ब्लॉग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इन रिक्तियों के जरिए छात्रावास अधीक्षक, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, संवीक्षा, अभिभावक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्यवेक्षक (केवल महिला), मैट्रन केयर सह, हॉस्टल इंचार्ज, असिस्टेंट अटेंडेंट और असिस्टेंट मैनेजर इंडस्ट्री आदि पदों को भरेगा। इन सभी रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
इसे भी पढ़ें-JOBS: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके लिए आप नवंबर और दिसंबर में कर सकते हैं आवेदन
इन सभी नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। अभ्यार्थी इन पदों पर 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए www.sssc.uk.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है।
इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2020 है।
महत्वपूर्ण तिथिया
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 10 नवंबर 2020
आवेदन की अंतिम तिथि - 24 नवंबर 2020
नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि - 26 नवंबर 2020
लिखित परीक्षा की तिथि - मई 2021
कुल पद - 854
ग्राम विकास अधिकारी - 381 पद
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी - 292 पद
सहायक प्रबंधक उद्योग- 70 पद
मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज - 16 पद
सहायक समाज कल्याण अधिकारी - 35 पद
छात्रावास अधीक्षक - 3 पद
सहायक समीक्षा अधिकारी - 3 पद
सहायक चकबंदी अधिकारी - 4 पद
संरक्षक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर - 9 पद
पर्यवेक्षक (महिला केवल) - 32 पद
मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज 16 पद
सहायक अटैंडेंट - 6 पद
विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।