{"_id":"5e8039b58ebc3e78a9032ad3","slug":"uksssc-suspends-data-entry-operator-and-je-recruitment-due-to-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UKSSSC: यूकेएसएसएससी ने कोरोना वायरस के कारण डाटा एंट्री ऑपरेटर और जेई भर्ती को किया स्थगित","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UKSSSC: यूकेएसएसएससी ने कोरोना वायरस के कारण डाटा एंट्री ऑपरेटर और जेई भर्ती को किया स्थगित
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
UKSSSC recruitment 2020: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों के बीच सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तिथियों के बढ़ाया जा रहा है या रद्द किया जा रहा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने भी लाइवस्टोक इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर होने वाला भर्ती को भी स्थगित कर दिया है। यूकेएसएसएससी द्वारा स्थगित की गई भर्तीयों के संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार विज्ञापन संख्या - 23 जिसमें पशुधन प्रसार अधिकारी, अधिदर्शक (रेशम), 331 निरीक्षण (रेशम) के पद थे, इन पदों पर आवेदन 27 फरवरी, 2020 से शुरू हुआ था इस भर्ती को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा 28 फरवरी, 2020 को शुरू हुए विज्ञापन संख्या 24 के अंतर्गत कनिष्ट अभियंता सिविल और 6 मार्च , 2020 से शुरू हुए विज्ञापन संख्या 25 के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर विज्ञापन जारी किए गए थे, इन भर्तियों को भी स्थगित कर दिया गया है।
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि क्रमश: 31 मार्च, 2 अप्रैल और 26 अप्रैल, 2020 थी। राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए आवेदन पत्र को भरने के लिए अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से रोकने के उद्देश्य से इन भर्तियों को स्थगित कर दिया है। इन आवेदनों के भरने के लिए आयोग यथा समय नई तारीखों की घोषणा करेगा।
ये भी पढ़ें - Sarkari Naukri LIVE 2020 : सरकारी नौकरी के लिए हो रही हैं भर्तियां, लें सभी महत्वपूर्ण जानकारियां
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।