फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने जब शेयर की कुत्ते की फोटो तो विराट कोहली क्यों ट्रोल होने लगे?

Sun, 11 Feb 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma share dog picture users trolled virat kohli
Kapil Sharma
'कॉमिडी नाइट्स' और 'द कपिल शर्मा शो' से मशहूर हुए कमीडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी टीवी पर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। हाल ही में कपिल के शो का प्रोमो रिलीज हुआ था और कल ही उन्होंने अपने नए दोस्त की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर दी है।
kapil sharma share dog picture users trolled virat kohli
विराट कोहली
कपिल ने जैसे ही यह फोटो पोस्ट की लोगों ने विराट कोहली को ट्रोल करना शुरु कर दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कपिल के फोटो शेयर करने पर लोगों ने विराट को क्यों ट्रोल किया तो आपको बता दें कपिल शर्मा ने जिस कुत्ते की फोटो शेयर की है उसका नाम चीकू है।


 
kapil sharma share dog picture users trolled virat kohli
Kapil Sharma

यह बात तो आपको पता ही होगा कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का पेट नेम भी 'चीकू' ही है। विराट को टीम के सभी मेंबर प्यार से चीकू बुलाते हैं। बस यही वजह थी कि लोगों ने विराट कोहली को ट्रोल करना शुरू किया। एक ट्विटर यूजर ने कपिल से पूछा कि वह कपिल के ट्वीट पर विराट कोहली को खोज रहे थे। एक अन्य यूजर ने लिखा कपिल पाजी मेरे हिसाब से चीकू विराट कोहली को कहते हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma share dog picture users trolled virat kohli
कपिल शर्मा - फोटो : self

बता दें, कपिल शर्मा का यह नया शो सोनी चैनल पर शुरू होगा। यह शो मार्च में ऑन ऐयर हो सकता है। इस शो का टाइटल क्‍या होगा यह अभी तक तय नहीं हुआ है। कपिल शर्मा की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'फिरंगी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed