फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SHE Season 2: 'आश्रम 3' के बाद रिलीज होने वाला है इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन, जानिए कैसा होगा अदिति का किरदार?

Fri, 20 May 2022 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 May 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
Ashram fame Aditi Sudhir Pohankar web series SHE Season 2 Release Date confirm
अदिति पोहनकर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अदिति पोहनकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब अभिनेत्री अपनी एक और चर्चित वेब सीरीज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। यह वेब सरीज है 'शी'। दरअसल अदिति की वेब सीरीज 'शी' (SHE) के दूसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों वेब सीरीज की रिलीज डेट्स में महज दो हफ्तों का अंतर है। अपनी दोनों सीरीज में अदिति के किरदार बिल्कुल जुदा हैं।

Ashram fame Aditi Sudhir Pohankar web series SHE Season 2 Release Date confirm
अदिति पोहनकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस तारीख को होगी रिलीज
अदित नेटफ्लिक्स की इस चर्चित क्राइम सीरीज 'शी' में महाराष्ट्र पुलिस की कांस्टेबल के किरदार में नजर आती हैं, जो ड्रग माफिया का पर्दाफाश करने के लिए अंडर कवर रहकर काम करती हैं। इस सीरीज को इम्तियाज अली ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन आरिफ अली और अविनाश दास ने किया है। नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो साझा की है, जिसमें अदिति के किरदार के दोनों लुक्स की झलक है। इसमें रिलीज डेट भी है, जो कि 17 जून है। वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा है, 'लेडीज एंड जेंटलमैन...हर-'शी'!  'शी' के दूसरे सीजन में भूमि की वापसी और हम अपना उत्साह अंडरकवर नहीं रख सकते'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Ashram fame Aditi Sudhir Pohankar web series SHE Season 2 Release Date confirm
अदिति पोहनकर - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे सीजन के लिए फैंस हैं बेचैन
बता दें कि 'शी' का पहला सीजन जिस मोड़ पर खत्म हुआ था, उससे दूसरे सीजन को लेकर फैंस की बेचैनी बढ़ गई थी। आखिरी एपिसोड में दिखाया गया था कि भूमि खतरनाक ड्रग माफिया के सामने अपनी सच्चाई खोल देती है। अब सवाल यह है कि क्या भूमिका ड्रग माफिया के साथ मिलकर पुलिस के छक्के छुड़ाएगी या यह भी भूमिका की कोई चाल है, जो उसने अपनी जान बचाने के लिए खेली है। इस सीरीज का सह-लेखन इम्तियाज अली ने किया है। पहले सीजन में सात एपिसोड थे। बता दें कि अदिति ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लुक्स वाली वीडियो साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'नेटफ्लिक्स पर 17 जून को आ रहे हैं। 'शी' एक रहस्य है, जिसके सुलझने का इंतजार है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aaditi S Pohankar (@aaditipohankar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashram fame Aditi Sudhir Pohankar web series SHE Season 2 Release Date confirm
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

'आश्रम' में बदला लेती नजर आएंगी
आपको बता दें कि वेब सीरीज 'शी' के दूसरे सीजन से पहले अदिति एमएक्स प्लेयर की चर्चित सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस सीरीज में अदिति पम्मी के किरदार में हैं। अदिति ने इसका ट्रेलर शेयर किया था, जिसमें दिखाया गया कि अदिति का किरदार पम्मी अब बदला लेने के लिए लौट रहा है। बता दें कि 'आश्रम' का तीसरा सीजन तीन जून को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि अदिति हिंदी फिल्म और वेब सीरीज के अलावा मराठी और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अदिति ने बॉलीवुड फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aaditi S Pohankar (@aaditipohankar)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed