फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून शुरू होने से पहले पर्स में जरूर रख लें ये 5 चीजें, बहुत फायदे में रहने वाली हैं आप

Fri, 22 Jun 2018 07:58 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
5 Monsoon Essentials Everyone Needs to put In Their Bag
चिलचिलाती धूप से राहत देने के जल्द ही मानसून आपके घर दस्तक देने वाला है। ऐसे में क्या आपने इस मौसम का पूरा मजा उठाने के लिए अपने बैग तैयार कर लिए हैं। अगर नहीं तो आज ही घर से निकलने से पहले अपने बैग में ये 5 चीजें जरूर रख लें। पर्स में रखी ये 5 चीजें इस मानसून आपकी परेशानी बढ़ाने की जगह आपका मजा दोगुना कर देंगी। आइए जानते हैं क्या हैं वो खास 5 चीजें। 
5 Monsoon Essentials Everyone Needs to put In Their Bag
वाटरप्रूफ फोन पाउच
अचानक हुई बारिश आपके बैग में रखे आपके जरूरी कागज और सामान को खराब कर सकती है। ऐसे में अगर आपके पास वाटरप्रूफ बैग होगा तो आप बिना किसी टेंशन के इस अचानक आई मुसीबत से बच सकते हैं।  
5 Monsoon Essentials Everyone Needs to put In Their Bag
टिश्यू
मानसून के मौसम में जब हर कोई चिपचिपी गर्मी की वजह से हर वक्त शरीर से मिकलने वाले पसीने से बेहाल होता है उस समय ये टिश्यूज ही आपको राहत और फ्रेश फील करवाते हैं। भले ही फिर पसीना आपकी गर्दन को भिगो रहा हो या फिर आपके चेहरे को, ये मीटिंग के दौरान आपका इंप्रेशन खराब होने से बचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Monsoon Essentials Everyone Needs to put In Their Bag
छाता
आप घर से तो साफ मौसम में बाहर निकलते हैं लेकिन कुछ ऑफिस पहुंचते ही कुछ घंटों बाद तेज बारिश होने लगती है ऐसे में आपको घर सही सलामत पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने वाले छाते को आपने अपने बैग में जगह दी की नहीं। अगर आप ऐसा करना भूल गए हैं तो तुरंत एक छाता लाकर इसे अपने बैग में रख लें।
विज्ञापन
5 Monsoon Essentials Everyone Needs to put In Their Bag
सैनिटाइजर
बारिश के मौसम में आपके हाथ अनगिनत संक्रमणों को न्योता देते हैं।  यही कारण है कि भोजन से पहले और दिन में नियमित अंतराल पर उन्हें स्वच्छ करना महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में काम के बीच बार-बार वाशरूम के चक्कर लगाना मुमकिन नहीं होता। आपकी इस परेशानी को बैग में रखा सैनिटाइजर झट से दूर करके आपको कीटाणुओं से भी दूर रखता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed