फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Music Day 2018: संगीत प्रेमियों के लिए खास है यह दिन, जानिए कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

Thu, 21 Jun 2018 03:12 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
World Music Day 2018: All you should know about this day

चाहे आप खुश हो या दुखी, संगीत आपके मूड के हिसाब से काम करता है। ये आपका ऐसा दोस्त है जो आपके तनाव को दूर करके आपके मूड को बेहतर बनाने का काम करता है। आज पूरा विश्व वर्ल्ड योगा डे के साथ-साथ वर्ल्ड म्यूजिक डे भी मना रहा है। ऐसे में जानते हैं आखिर क्यों 21 जून को ही मनाया जाता है 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' और क्या है इस दिन कि खासियत। 

World Music Day 2018: All you should know about this day

वर्ल्ड म्यूजिक डे का आयोजन सबसे पहले फ्रांस में हुआ था । फ्रांस में इस जलसे को 'Fete de la Musique' के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल फ्रांसीसी लोगों की संगीत के प्रति दिवानगी को देखते हुए 21 जून 1982 को आधिकारिक रूप से संगीत-दिवस की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद पूरे विश्व में यह दिन बड़े उल्लास से मनाया जाने लगा।

World Music Day 2018: All you should know about this day

साल 1976 में अमेरिका के मशहूर संगीतकार जोएल कोहेन ने फ्रांस में संगीत पर आधारित एक जलसे का आयोजन किया था। जिसके बाद हर साल 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है। खास बात यह है कि यह जलसा दुनिया के एक या दो नहीं बल्कि 32 से अधिक देशों में आयोजित किया जाता है। जिसमें अलग-अलग देशों के संगीतकार अपने-अपने वाद्ययंत्रों के साथ रात भर अपने कार्यक्रम पेश करते रहते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Music Day 2018: All you should know about this day
फ्रांस में यह संगीतोत्सव सिर्फ 21 जून को ही नहीं मनाया जाता है बल्कि कई शहरों में तो इस दिन की खुमारी एक महीने पहले से ही लोगों के सिर चढ़ जाती है। जिसके बाद यहां संगीत से जुड़े कई कार्यक्रम जैसे म्यूजिक-रिलीज, सी डी लॉन्चिंग, कोंसर्ट आदि हर रोज देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं 3 दिन पहले से ही शहर की सड़कें तक आरक्षित हो जाती हैं।

 
विज्ञापन
World Music Day 2018: All you should know about this day
बता दें, इस मौके पर अलग-अलग देशों से आए वहां के मशहूर संगीतकार लोगों के लिए पार्क, म्यूजियम, रेलवे स्टेशन पर लोगों के लिए संगीत बजाते हैं। लोगों का मनोरंजन करने के बदले वो उनसे कोई पैसा भी नहीं लेते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed