फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: जानिए कब और कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत?

Thu, 21 Jun 2018 10:50 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Interesting facts about International Yoga Day
Narendra Modi
दुनियाभर में आज 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है। इस बार मुख्य योग कार्यक्रम देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में हो रहा है। योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है और 5 हजार साल से योग लोगों की जीवनशैली में शामिल है। योग न केवल आपके शरीर को रोगों से दूर रखता है बल्कि आपके मन को भी शांत रखने का काम करता है। तो चलिए आज आपको 'योग दिवस' से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां देते हैं। 
Interesting facts about International Yoga Day
Yoga Day
कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत
वैसे तो योग भारत की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन आज 'योग दिवस' सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक साथ मनाया जा रहा है। योग दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से हुई। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में एक साथ योग करने की बात कही थी। इस प्रस्ताव के आने के महज तीन महीने के अंदर ही इसके आयोजन का ऐलान कर दिया गया। महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को यह ऐलान किया कि 21 जून का दिन दुनियाभर में 'योग दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। 
Interesting facts about International Yoga Day
योग दिवस - फोटो : amar ujala
21 जून को ही क्यों मनाया जाता है 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' 
कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर 21 जून को ही योग दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है। इसके पीछे की वजह भी काफी खास है। इस दिन उत्तरी उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे कुछ लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहकर बुलाते हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। कहा जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी होता है इसी वजह से 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के रूप में मनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about International Yoga Day
योग दिवस - फोटो : amar ujala
भारत के नाम दर्ज हैं रिकॉर्ड
संयुक्त महासभा की मंजूरी के बाद 21 जून 2015 को पहला 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया गया। उस वक्त पीएम मोदी के नेतृत्व में करीब 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस खास आयोजन ने दो गिनीज रिकॉर्ड बनाए थे। पहला रिकॉर्ड 35,985 लोगों के साथ योग करना और दूसरा रिकॉर्ड 84 देशों के लोगों द्वारा इस समारोह में हिस्सा लेना। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed