फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: संपत्ति के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देता है ये शख्स, यूट्यूब से कमाता है करोड़ों रुपये

Tue, 02 Nov 2021 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 Nov 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
aaj ka celebrity lifestyle bhuvan bam lifestyle net worth and yearly income
भुवन बाम की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/BBkiVines

हम कई ऐसे सेलेब्स को जानते हैं, जो आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं, जिनकी कई फिल्में सुपर-डुपर हिट हैं। यहां तक कि इन सेलेब्स की फिल्में भी लोग भूल नहीं पाते। लेकिन बात जब भारत के सबसे सफल यूट्यूबर्स की होती है, तो इसमें सबसे ऊपर जो नाम नजर आता है वो है भुवन बाम का। इस बात में कोई दो राय नहीं कि भुवन बाम आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं और एक बॉलीवुड स्टार्स के बराबर की कमाई करने के लिए भी जाने जाते हैं। साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी देखते ही बनती है। उनकी वीडियोज को दर्शकों का काफी प्यार भी मिलता है। लेकिन क्या आप भुवन बाम की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि भुवन बाम की कमाई कितनी है? या उनकी नेट वर्थ कितनी है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको भुवन बाम के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं...

aaj ka celebrity lifestyle bhuvan bam lifestyle net worth and yearly income
भुवन बाम की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/BBkiVines

दिल्ली के रहने वाले हैं भुवन बाम

  • भुवन बाम दिल्ली के रहने वाले हैं और उनकी पढ़ाई दिल्ली के ही ग्रीनफील्ड स्कूल से हुई है। वहीं, अपना ग्रेजुएशन उन्होंने शहीद भगत सिंह कॉलेज से किया है। साल 2014 में वे दिल्ली के एक बार में सिंगिंग किया करते थे, जहां उन्हें 5 घंटे के लिए महज 2 हजार रुपये मिलते थे। लेकिन अब वे करोड़ों में कमाई करते हैं।
aaj ka celebrity lifestyle bhuvan bam lifestyle net worth and yearly income
भुवन बाम की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/BBkiVines

इतने हैं सब्सक्राइबर्स

  • भुवन बाम ने अपनी कॉमेडी से लाखों-करोड़ों दिलों में एक अलग जगह बनाई है, और इसका सबूत देती है उनके यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की लिस्ट। मौजूदा समय में यूट्यूब पर उनके 22 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka celebrity lifestyle bhuvan bam lifestyle net worth and yearly income
भुवन बाम की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/BBkiVines

बेहतर सिंगर भी हैं भुवन बाम

  • आपने भुवन बाम की दमदार कॉमेडी और शानदार वीडियो तो देखी ही होगी, लेकिन भुवन बाम एक बेहतर अभिनेता-कॉमेडियन के अलावा एक शानदार सिंगर भी हैं। वे अपनी म्यूजिक वीडियोज से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं।
विज्ञापन
aaj ka celebrity lifestyle bhuvan bam lifestyle net worth and yearly income
भुवन बाम की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/BBkiVines

ये हैं कमाई के जरिए

  • भुवन बाम की कमाई करोड़ो में हैं। उनकी कमाई यूट्यूब वीडियो, सोशल मीडिया, शॉर्ट फिल्म, स्टेज शो, स्पेशल गेस्ट, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed