कहते हैं कामयाबी सिर्फ कहने या बताने से नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए दिन-रात एक करना पड़ता है, कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और तब कहीं जाकर हम शिखर पर पहुंच पाते हैं। हम यहां मेहनत, कामयाबी जैसी चीजों की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बिल गेट्स एक कामयाब शख्स बने। बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया और आज दुनिया भर में उनके नाम का डंका बजता है। महज 32 साल की उम्र में ही वे अपना नाम अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में शामिल करा चुके थे। बिल गेट्स काफी अमीर हैं और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। उनके पास आलीशान घर के अलावा कारों का शानदार कलेक्शन भी है। तो चलिए बिना देर किए आपको बिल गेट्स के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"6188c39bd264c86dc01246bf","slug":"aaj-ka-celebrity-lifestyle-bill-gates-lifestyle-house-price-and-car-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों के बंगले में रहते हैं बिल गेट्स, कारों का कलेक्शन भी है एक से बढ़कर एक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों के बंगले में रहते हैं बिल गेट्स, कारों का कलेक्शन भी है एक से बढ़कर एक
Mon, 08 Nov 2021 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
बिल गेट्स की लाइफस्टाइल
- फोटो : Facebook/Billionaire/Bill Gates
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल गेट्स की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/Bill Gates
कॉलेज की पढ़ाई छोड़, सपने किए पूरे
- दुनिया में कई ऐसे सफल उद्यमी हैं, जिन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की, और इन्ही में से एक बिल गेट्स भी हैं, जो कॉलेज (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी) ड्रॉपआउट थे। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ अपने सपनों को पूरा किया।
बिल गेट्स की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/Bill Gates
किताबों का है शौक
- बिल गेट्स को किताबें पढ़ना काफी अच्छा लगता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे हर साल कम से कम 50 किबातें पढ़ते हैं। बिल गेट्स के मुताबिक, वे ऐसा करके नई चीजें सीखते हैं और इससे समझ का परीक्षण भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल गेट्स की लाइफस्टाइल
- फोटो : Facebook/Bill Gates
ऐसे होती है कमाई
- बिल गेट्स कमाई के मामले में काफी आगे हैं। उनकी कमाई उनके बिजनेस से होती है। उनका बिजनेस उन्हें करोड़ों और अरबों रुपये तक कमा के देता है।
विज्ञापन
बिल गेट्स की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/Bill Gates
घर की कीमत 800 करोड़ रुपये
- बात अगर बिल गेट्स के घर की करें, तो ये बेहद आलीशान है। इस घर में हर सुख-सुविधा जैसे- स्विमिंग पूल, गुंबदनुमा विशाल लाइब्रेरी, बड़े कमरे, हॉल, किचन आदि मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इस घर की कीमत 800 करोड़ रुपये है।