फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए कितनी है पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की संपत्ति, इस काम से जीता लोगों का दिल

Sun, 07 Nov 2021 12:07 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 07 Nov 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
lifestyle and net worth of gautam gambhir
गौतम गंभीर की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter

क्रिकेट विश्वकप 2011 में भारत की जीत का जब भी जिक्र होगा, गौतम गंभीर की 97 रनों की जबरदस्त पारी को हमेशा याद किया जाएगा। क्रिकेट से सन्यास ले चुके गौतम गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर सबसे मुखर लोगों में से एक हैं। क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करने वाले गंभीर असल जीवन में भी किसी शहंशाह से कम नहीं हैं। 



मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दिल्ली के गौतम गंभीर सबसे अमीर और दौलतमंद सांसद हैं। क्रिकेट के अलावा, कॉमेंटरी और विज्ञापनों के माध्यम से भी वह कमाई करते हैं। इसका एक बड़ा हिस्सा वह जनसेवा में खर्च करते हैं जिसका वह कई इंटरव्यू में जिक्र कर चुके हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गौतम गंभीर के जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानते हैं।

lifestyle and net worth of gautam gambhir
क्रिकेटर गौतम गंभीर - फोटो : Twitter

कितनी है कुल संपत्ति
चुनाव में नामांकन के दौरान जमा किए गए पत्र के मुताबिक गौतम गंभीर की कुल संपत्ति 147 करोड़ से अधिक की है, इसके अलावा विज्ञापन और क्रिकेट कॉमेंटरी के माध्यम से भी वह सालाना करोड़ों की कमाई करते हैं। एक इंटरव्यू में गौतम ने बताया कि क्रिकेट कॉमेंटरी से मिलने वाले पैसे को वह जनरसोई में खर्च करते हैं जिससे लोगों को सस्ता खाना मिल सके। 

lifestyle and net worth of gautam gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर को गाड़ियों का शौक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें और कई बाइक्स हैं। सभी गाड़ियों की कुल कीमत एक करोड़ से अधिक की बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lifestyle and net worth of gautam gambhir
गौतम गंभीर की जीवनशैली - फोटो : Social media
शहीदों के परिवार और बच्चों की करते हैं मदद
गौतम गंभीर उन लोगों में से एक हैं जो सैनिकों के परिवार का खर्च उठाते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए 25 सीरीआरपीफ जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वह खुद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
lifestyle and net worth of gautam gambhir
जनरसोई - फोटो : Twitter
जनरसोई में मिलता है 1 रुपये में भरपेट खाना
अपने संसदीय क्षेत्र में गौतम गंभीर एक ऐसी जनरसोई चलाते हैं जिसमें मात्र 1 रुपये में कोई भी भरपेट खाना खा सकता है। यह रसोई रोजाना हजारों लोगों को कम पैसे में भोजन कराती है। गौतम गंभीर के इस पहल की कई मंचों पर सराहना हो चुकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed