Mahavir Jayanti Wishes 2026: 'सत्य ही जीवन का आधार है', ये खास संदेश भेजकर दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं
mahavir jayanti wishes in hindi: आज भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें। शुभकामनाएं साझा करें और इस पावन पर्व की खुशियों को हर दिल तक पहुंचाएं।
--------------------------
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
----------------------------
------------------------
सिद्धों का सार,
आचार्यों का साथ
साधुओं का साथ,
अहिंसा का प्रचार
यही है भगवान
महावीर का सार।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
---------------------------
-------------------------------
जंग एक भी लड़ा नहीं फिर जंग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन,
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
--------------------------------
------------------------
क्रोध को शांति से जीतें,
दुष्ट को साधुता से जीतें
कृपण को दान से जीतें और
असत्य को सत्य से जीतें।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
-----------------------------