सब्सक्राइब करें

Summer Drinks Recipes: हीटवेव में भी रहेंगे तरोताजा, घर पर बनाएं ये देसी ठंडे ड्रिंक्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 12:02 PM IST
सार

Body Cooling Drinks: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आम पन्ना, नींबू पानी, छाछ और जलजीरा जैसे ड्रिंक्स बेहद फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, लू से बचाते हैं और तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Summer Drinks Recipes in Hindi Aam Panna Lemonade Banane ka Tarika
गर्मियों के लिए देसी हेल्दी ड्रिंक्स - फोटो : Adobe

Garmi Ki Drinks: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी जरूरत होती है शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना। तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए समर ड्रिंक्स बेहद जरूरी हैं। अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही कुछ आसान और हेल्दी ड्रिंक्स बनाकर खुद को और अपने परिवार को तरोताज़ा रख सकते हैं। यह ड्रिंक्स न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने और एनर्जी देने में भी मदद करते हैं।



घर पर बने देसी ड्रिंक्स फायदेमंद भी होते हैं। ये शहीर को हाइड्रेट रखते हैं। हीट स्ट्रोक से बचाते हैं और एनर्जी व फ्रेशनेस देते हैं। साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। गर्मी में हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक्स को अपनी डेली लाइफ में शामिल करना बेहद जरूरी है। ये न सिर्फ आपको ठंडक देंगे बल्कि आपको पूरे दिन एक्टिव और हेल्दी भी बनाए रखेंगे। आइए जानते हैं घर पर हेल्दी देसी ड्रिंक्स बनाने के तरीके।

Trending Videos
Summer Drinks Recipes in Hindi Aam Panna Lemonade Banane ka Tarika
Aam Panna - फोटो : Adobe stock

आम पन्ना

गर्मियों में कच्चे आम आना शुरू हो जाते हैं। आप इन्हीं कच्चे आम से आम पन्ना बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकालें, उसमें पानी, काला नमक, जीरा और पुदीना मिलाएं।

आम पन्ने का सेवन लू से बचाता है। शरीर को ठंडा रखता है और पाचन में सुधार लाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Drinks Recipes in Hindi Aam Panna Lemonade Banane ka Tarika
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock

नींबू पानी 


गर्मी में सबसे फायदेमंद और तुरंत एनर्जी देने वाला ड्रिंक नींबू पानी है। पानी में नींबू का रस, शक्कर या शहद मिलाएं। हल्का नमक मिलाकर सेवन करें। ये मिनटों में तैयार होने वाली ड्रिंक है जो डिहाइड्रेशन से बचाती है। 

Summer Drinks Recipes in Hindi Aam Panna Lemonade Banane ka Tarika
तरबूज - फोटो : istock

तरबूज जूस


गर्मियों का मौसमी फल तरबूज बाजार में आ गया है। तरबूज का जूस भी काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसे बनाने के लिए तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करें और ठंडा करके सर्व करें। तरबूज का जूस हाई वाटर कंटेंट है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।

 

विज्ञापन
Summer Drinks Recipes in Hindi Aam Panna Lemonade Banane ka Tarika
खीरे का जूस - फोटो : Freepik.com

खीरा-पुदीना ड्रिंक
 

खीरा, पुदीना और नींबू को ब्लेंड करके उसमें ठंडा पानी मिलाएं। काला नमक मिलाकर सर्व करें। इस तरह की देसी ड्रिंक बाॅडी को डिटाॅक्स करती है। ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed