सब्सक्राइब करें

Summer Yoga Tips: पसीना कंट्रोल करने का देसी तरीका, रोज करें ये योगासन!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 11:02 AM IST
सार

Yoga For Sweating: गर्मी में पसीना और चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए शीतली प्राणायाम, शवासन, ताड़ासन और बालासन जैसे योगासन बेहद फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को ठंडा रखते हैं, पसीने को नियंत्रित करते हैं और मानसिक शांति प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Garme Me Pasina Rokne Ke Yoga For Sweating And Body Cooling Summer Yoga Tips
गर्मी से राहत और पसीने को कम करने के लिए योगासन - फोटो : Adobe Stock

Yoga For Summer Sweating: गर्मी का मौसम आते ही पसीना, चिपचिपाहट और शरीर की बदबू आम समस्या बन जाती है। एसी या कूलर हर समय समाधान नहीं होते, लेकिन योग एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है जो शरीर को अंदर से ठंडा और संतुलित बनाए रखता है।

योगासन न केवल शरीर के तापमान को नियंत्रित करते हैं, बल्कि पसीने की अधिकता को भी कम करते हैं। नियमित अभ्यास से शरीर हल्का, फ्रेश और ऊर्जावान महसूस करता है। अगर आप भी गर्मी में पसीना और चिपचिपाहट से परेशान हैं, तो इन योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह न सिर्फ आपको ठंडा रखेंगे बल्कि पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव बनाए रखेंगे।

योग शरीर का तापमान संतुलित करता है। इससे स्ट्रेस और एंग्जाइटी कम होती है और बाॅडी अडोर से राहत दिलाता है। योगासन नेचुरल डिटाॅक्स में मदद करता है। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन से योगासन शरीर को ठंडक देते हैं और पसीने को कंट्रोल करते हैं।

Trending Videos
Garme Me Pasina Rokne Ke Yoga For Sweating And Body Cooling Summer Yoga Tips
शीतली प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

शीतली प्राणायाम


यह एक कूलिंग ब्रीथिंग टेक्नीक है, जो शरीर के तापमान को तुरंत कम करती है। इसे करने से पसीना कम आता है और मन शांत रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Garme Me Pasina Rokne Ke Yoga For Sweating And Body Cooling Summer Yoga Tips
शवासन - फोटो : इंस्टाग्राम

शवासन
 

शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करने वाला यह आसन तनाव को कम करता है और अत्यधिक पसीने को कंट्रोल करता है। शवासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं और पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें।

Garme Me Pasina Rokne Ke Yoga For Sweating And Body Cooling Summer Yoga Tips
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन
 

ताड़ासन शरीर को स्ट्रेच करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है, जिससे शरीर ठंडा महसूस करता है। इसके अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं। पूरे शरीर को खींचें और 10-15 सेकंड तक होल्ड करें।

विज्ञापन
Garme Me Pasina Rokne Ke Yoga For Sweating And Body Cooling Summer Yoga Tips
बालासन - फोटो : istock

बालासन
 

यह आसन नर्वस सिस्टम को शांत करता है और शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। बालासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर आगे झुकें और माथा जमीन पर टिकाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed