फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर अपनों को खूबसूरत वॉलपेपर से भेजें खास संदेश

Tue, 03 May 2022 10:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 03 May 2022 10:03 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2022 Best Wishes wallpaper Whatsapp Quotes Status Images In Hindi
अक्षय तृतीया - फोटो : akshaya tritiya

Akshaya Tritiya 2022 Best Wishes: हिंदू पंचांग के मुताबिक, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 3 मई को मनाया जाएगा। माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कार्य करना और खरीदारी करना शुभ होता है। इस दिन लोग सोना खरीदने को काफी शुभ मानते हैं। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन दान धर्म भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी धन और वैभव का प्रतीक हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा सच्चे मन से करने से माता आप पर धन धान्य की वर्षा करती हैं। अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियजनों को आकर्षक वॉलपेपर भेजकर अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से अक्षय तृतीया 2022 के वॉलपेपर डाउनलोड करें।

Akshaya Tritiya 2022 Best Wishes wallpaper Whatsapp Quotes Status Images In Hindi
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

दिन रात बढ़ता रहे आपका कारोबार
परिवार में भरपूर मिले स्नेह और प्यार
सदा होती रहे आप पर धन की बौछार
शुभ हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार।

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

Akshaya Tritiya 2022 Best Wishes wallpaper Whatsapp Quotes Status Images In Hindi
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

नोटों से जेब रहे हमेशा भरी
खुशियों की न रहे कभी कमी
मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से
ख्वाहिशों की झोली रहे भरी।

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2022 Best Wishes wallpaper Whatsapp Quotes Status Images In Hindi
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

आप पर धन की बरसात हो
घर में लक्ष्मी का वास हो
जीवन में संकटों का नाश हो
परिवार में शांति का वास हो।

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2022 Best Wishes wallpaper Whatsapp Quotes Status Images In Hindi
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

धन्य धान, शांति सुख
हो उन्नति उत्कर्ष
मां लक्ष्मी जीवन में लाएं
मंगल और हर्ष।

अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed