Akshaya Tritiya 2023 Best Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन दान धर्म का भी काफी महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कामों की शुरूआत होती है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी धन-धान्य का प्रतीक हैं, ऐसे में अक्षय तृतीया पर लोग मां लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें मनाते हैं।
Akshaya Tritiya 2023 : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इन संदेशों के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियजनों को आकर्षक वॉलपेपर भेजकर अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन रात बढ़ता रहे आपका कारोबार
परिवार में भरपूर मिले स्नेह और प्यार
सदा होती रहे आप पर धन की बौछार
शुभ हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
आप पर धन की बरसात हो
घर में लक्ष्मी का वास हो
जीवन में संकटों का नाश हो
परिवार में शांति का वास हो।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
धन्य धान, शांति सुख
हो उन्नति उत्कर्ष
मां लक्ष्मी जीवन में लाएं
मंगल और हर्ष।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
नोटों से जेब रहे हमेशा भरी
खुशियों की न रहे कभी कमी
मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से
ख्वाहिशों की झोली रहे भरी।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं