एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कम उम्र में ही कई सुपरहिट फिल्मों को देकर बाॅलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों की सूची में अपनी जगह बना ली है। आलिया भट्ट इस साल की शुरुआत से ही चर्चा में है। पहले निर्देशक राजमौली की दक्षिण भारतीय फिल्म आरआरआर में आलिया भट्ट के शामिल होने की खबर सुर्खियों में रही और अब फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद आलिया भट्ट का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में उनका लुक और एक्टिंग फैंस को काफी आकर्षित कर रहा है। आलिया भट्ट की राजी और हाईवे जैसी फिल्मों को भी फैंस और क्रिटिक्स दोनों की सराहना मिली। आलिया भट्ट फिल्मी परिवार से आती है, जहां उनके पिता, बड़ी बहन सभी इसी इंडस्ट्री से जुड़े हैं, लेकिन आलिया ने अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। आलिया भट्ट का घर, कार कलेक्शन, कमाई सब कुछ काफी शानदार है। चलिए जानते हैं आलिया भट्ट की नेटवर्थ के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: एक फिल्म से कितना कमाती हैं आलिया भट्ट? जानिए एक्ट्रेस की नेटवर्थ
आलिया भट्ट की नेटवर्थ
बॉलीवुड में आलिया भट्ट सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से हैं। 29 साल की आलिया भट्ट की नेट वर्थ 21.7 मिलियन डॉलर है यानी भारतीय पैसों में 158 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वह सालाना 10 साल से ज्यादा कमाती हैं।
आलिया भट्ट की कमाई
एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आलिया छोटी थी, तब मात्र 500 रुपये के लिए पिता के पैरों में क्रीम लगाया करती थी, लेकिन आज आलिया बॉलीवुड को हिट फिल्में देती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। आलिया ने राजामौली की फिल्म आरआरआर के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जबकि इस फिल्म में उनका रोल 20 मिनट से भी कम समय का है। इतना ही नहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट ने 20 करोड़ रुपये लिए हैं। आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा विज्ञापन, ब्रांड आदि से भी मोटी कमाई करती हैं।
आलिया भट्ट का कार कलेक्शन
अभिनेत्री आलिया भट्ट का कार कलेक्शन काफी शानदार हैं। आलिया के पास न्यू ऑडी क्यू 7, ऑडी क्यू 5, ऑडी ए 6, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, लैंड रोवर, रेंज रोवर, वोग।
आलिया भट्ट का घर
वैसे तो आलिया के पिता का आलीशान घर है लेकिन आलिया भट्ट मुंबई के जुहू में रहती हैं। यहां 205 सिल्वर बीच अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके घर को विकास बहल की पत्नी और मशहूर डिजाइनर ऋचा बहल ने डिजाइन किया है। आलिया यहां अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ रहती हैं।
कमेंट
कमेंट X