फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

April Fool Day 2024: क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल डे, जानें क्या है इस दिन का इतिहास

Sun, 31 Mar 2024 12:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 31 Mar 2024 12:53 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि आखिर एक अप्रैल को ही फूल डे क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं तो आइए इस बारे में आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
April Fool Day 2024 why celebrated april fool day and history
अप्रैल फूल डे - फोटो : Amar Ujala

अप्रैल फूल बनाया, तुमको गुस्सा आया..... अपने बचपन में हर किसी ने ये गाना एक बार तो जरूर गाया होगा। आज हम इस गाने का जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि एक बार फिर से एक अप्रैल का दिन आ गया। एक अप्रैल के दिन हर कोई अप्रैल फूल डे मनाता है। ये वो दिन है, जब लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारालों से हंसी-मजाक करते हैं। बहुत से लोग तो इस कोशिश में रहते हैं, कि वो अपने जानने वाले के साथ प्रैंक कर सकें। जब उनकी कोशिश पूरी हो जाती है, तो वो खुशी से अप्रैल फूल चिल्लाते हैं।


घर के बच्चे इस कोशिश में अक्सर लगे रहते हैं, कि वो किसी न किसी तरह से अपने घर के बड़ों तक को अप्रैल फूल बनाने की कोशिश करते हैं। ये दिन मनाता तो हर कोई है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके पीछे का इतिहास नहीं पता होता है। अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता है, तो आइए आपको बताते हैं, कि आखिर ये दिन क्यों मनाया जाता है। 
April Fool Day 2024 why celebrated april fool day and history
अप्रैल फूल डे
अप्रैल फूल डे के इतिहास के बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं। अगर पहली कहानी की मानें तो कई इतिहासकार मनाते हैं कि अप्रैल फूल डे का इतिहास तब का है जब 1582 में फ्रांस ने जूलियन कैलेंडर को छोड़कर ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया था।
April Fool Day 2024 why celebrated april fool day and history
अप्रैल फूल डे

उस दौरान जहां जूलियन कैलेंडर में एक अप्रैल से नया साल शुरू होता था, तो वहीं ग्रेगोरियन कैलेंडर में ये एक जनवरी शिफ्ट हो गया। इस बदलाव को बहुत से लोग समझ नहीं पाए। ऐसे में जो लोग जूलियन कैलेंडर के हिसाब से ही 1 अप्रैल को नया साल मनाते थे, उन्हें लोग फूल यानी कि बेबकूफ बोलने लगे और उनका मजाक उड़ाने लगे। इसी वजह से उन्हें अप्रैल फूल कहा जाने लगा और इस दिन की शुरुआत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
April Fool Day 2024 why celebrated april fool day and history
अप्रैल फूल डे
बात करें दूसरी कहानी की तो कुछ इतिहासकारों ने इसे हिलेरिया से भी जोड़ा है। हिलेरिया एक लैटिन शब्द है, जिसका मतलब आनंदित होता है। प्राचीन रोम में एक समुदाय द्वारा एक त्योहार मनाया जाता है, जिसे हिलेरिया कहा जाता है। इस त्योहार में लोग अपना वेश बदलकर लोगों को पागल बनाने की कोशिश करते हैं। ये त्योहार भी मार्च के आखिर में मनाया जाता है। ऐसे में इसे भी अप्रैल फूल से जोड़ा जाता है। 

 
विज्ञापन
April Fool Day 2024 why celebrated april fool day and history
अप्रैल फूल डे - फोटो : istock

इटली, बेल्जियम और फ्रांस में इसे अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे की पीठ पर कागज से बनी मछली चिपका देते हैं। जिस वजह से कई जगहों पर अप्रैल फूल को अप्रैल फिश भी कहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed