{"_id":"66064898ac45069bfc0e4549","slug":"easter-2024-date-history-and-significance-of-easter-kab-hai-2024-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Easter 2024: 31 मार्च को मनाया जा रहा है ईस्टर, जानिए इस दिन का इतिहास और अंडों का महत्व","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Easter 2024: 31 मार्च को मनाया जा रहा है ईस्टर, जानिए इस दिन का इतिहास और अंडों का महत्व
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 31 Mar 2024 08:57 AM IST
सार
इस लेख के जरिये जानिए कि ईस्टर 2024 कब मनाया जा रहा है, इस पर्व को मनाने की क्या वजह या प्रचलित कथा है, साथ ही ईस्टर पर अंडे तोहफे में देने का क्या महत्व है।
विज्ञापन
1 of 5
Easter 2024
- फोटो : pexel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Easter 2024: ईसाई धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक ईस्टर है। यह दिन बेहद खुशी का मौका होता है। गुड फ्राइडे के बाद आने वाले संडे यानी रविवार को ईस्टर मनाया जाता है। जहां गुड फ्राइडे ईसा मसीह के बलिदान व त्याग से जुड़ा दिन है तो वहीं ईस्टर ईसा मसीह के उद्धार की खुशखबरी का मौका है।
ईस्टर के मौके पर लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। इस पर्व को धूमधाम से मनाते हुए एक दूसरे को बधाई देते हैं। ईस्टर को खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन लोग अलग अलग तरह के अंडों को सजाते हैं और एक दूसरे को तोहफे में अंडे देते हैं। इस लेख के जरिये जानिए कि ईस्टर 2024 कब मनाया जा रहा है, इस पर्व को मनाने की क्या वजह या प्रचलित कथा है, साथ ही ईस्टर पर अंडे तोहफे में देने का क्या महत्व है।
2 of 5
कब है ईस्टर
- फोटो : Freepik
कब है ईस्टर
ईस्टर रविवार को मनाया जाता है। इस कारण इसे ईस्टर संडे भी कहते हैं। ईस्टर संडे गुड फ्राइडे के तीसरे दिन रविवार को मनाया जाता है। इस बार गुड फ्राइडे 29 मार्च को मनाया गया और ईस्टर 31 मार्च को मनाया जा रहा है।
3 of 5
Easter Sunday
- फोटो : iStock
गुड फ्राइडे क्यों मनाते हैं?
प्रभु यीशु प्रेम और शांति के मसीहा थे। वह दुनिया को करुणा, प्रेम का संदेश देते थे लेकिन रोम के शासक और कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों को यह बात पसंद नहीं थी। इस कारण यीशु को शारीरिक यातनाएं देते हुए सूली पर चढ़ा दिया गया। जिस दिन उनकी मृत्यु हुई उसे गुड फ्राइडे के तौर पर मनाया जाने लगा। जिसके तीन दिन बाद ईस्टर मनाने की भी खास वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Easter Sunday
- फोटो : iStock
क्यों मनाते हैं ईस्टर?
ईसा मसीह को जब सूली पर चढ़ाया गया तो उनके अनुयायी बहुत निराश हो गए। लेकिन तीन दिन बाद संडे के दिन ईसा मसीह पुनर्जीवित हो उठे। उन के पुनर्जीवित होने से अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसलिए ईस्टर को खुशी के पर्व के तौर पर मनाते हैं। ईसाई धर्म ग्रंथ के अनुसार, पुनर्जीवित होने के बाद यानी ईस्टर संडे के बाद 40 दिन तक ईसा मसीह पृथ्वी पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने शिष्यों को प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाया, बाद वे स्वर्ग चले गए।
विज्ञापन
5 of 5
Easter Sunday
- फोटो : iStock
ईस्टर में अंडों का महत्व
कुछ लोग ईस्टर के मौके पर अलग अलग तरह के अंडों को सजाते हैं और एक दूसरे को भेंट में अंडे देते हैं। ईस्टर में अंडे का विशेष महत्व है। दरअसल, ईसाई धर्म के लोग अंडे को नया जीवन और उमंग का प्रतीक मानते हैं, इसलिए अंडे के जरिये पर्व मनाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।