फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rang Panchami 2024: आज मनाई जा रही है रंग पंचमी, जानिए क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व

Sat, 30 Mar 2024 09:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 30 Mar 2024 09:44 AM IST
सार

आइए जानते हैं रंगपंचमी क्यों मनाई जाती है, कैसे मनाई जाती है और इस दिन का महत्व क्या है। 

विज्ञापन
Rang Panchami 2024 Date Celebrated on the Fifth Day of Holi, Know About It
रंग पंचमी 2024 - फोटो : amar ujala

Rang Panchami 2024 इस साल होली 25 मार्च को मनाई जा रही है। हालांकि भारत की कई जगहों पर होली उत्सव रंगभरी एकादशी के बाद से ही शुरु हो जाता है। वहीं होली के एक दिन पहले होलिका दहन होता है और उसके बाद लोग रंग खेलते हैं। इसके साथ ही होली के पांचवे दिन रंगभरी पंचमी मनाई जाती है। इस दिन भी लोग अबीर गुलाल से होली खेलते हैं। तरह-तरह के पकवान बनते हैं और मिलकर होली की शुभकामना देते हैं। यह दिन देवी देवताओं को समर्पित किया जाता है। आइए जानते हैं रंगपंचमी क्यों मनाई जाती है, कैसे मनाई जाती है और इस दिन का महत्व क्या है। 

Rang Panchami 2024 Date Celebrated on the Fifth Day of Holi, Know About It
रंग पंचमी 2024 - फोटो : Istock

कब है रंग पंचमी 2024:

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, तिथि से कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली मनाते हैं और पांच दिन बार चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी 30 मार्च, शनिवार को मनाई जा रही है। रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी भी कहते हैं। इसके अलावा रंग पंचमी को श्रीपंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है। 

Rang Panchami 2024 Date Celebrated on the Fifth Day of Holi, Know About It
रंग पंचमी 2024 - फोटो : istock

रंग पंचमी कैसे मनाई जाती है?

रंग पंचमी का पर्व महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विशेष तौर पर धूमधाम से मनाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक रंग पंचमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। इस दौरान कान्हा और राधा जी को रंग अर्पित किया जाता है। कई स्थानों पर इस दिन जुलूस निकाला जाता है और अबीर गुलाल उड़ाया जाता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Rang Panchami 2024 Date Celebrated on the Fifth Day of Holi, Know About It
रंग पंचमी 2024 - फोटो : Istock

रंग पंचमी का धार्मिक महत्व

कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी के साथ होली खेला करते थे। उनके साथ ही देवी देवता आसमान से फूलों की वर्षा करते। धार्मिक महत्व के मुताबिक, रंग पंचमी के दिन रंगों के प्रयोग से सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का संवहन होता है। इसी सकारात्मक ऊर्जा में लोगों को देवताओं के स्पर्श की अनुभूति होती है। 

विज्ञापन
Rang Panchami 2024 Date Celebrated on the Fifth Day of Holi, Know About It
होली 2024 - फोटो : Istock

रंग पंचमी पर हवा में अबीर-गुलाल उड़ाने का महत्व

रंग पंचमी के दिन हवा में अबीर-गुलाल उड़ाते है। मान्यता है कि पंचमी तिथि पर रंगों के उत्सव से दैवीय शक्ति का असर ज्यादा होता है जिससे नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव बहुत ही कम हो जाता है। रंग पंचमी पर उड़ाए गए अलग-अलग रंगों से इकट्ठा हुए शक्ति के कण अनिष्ट शक्ति से लड़ते हैं। जिस कारण से मनुष्य के जीवन में दैवीय शक्तियों का प्रभाव बन रहता है और जीवन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed