फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: चेहरे-त्वचा पर चढ़ गया है होली का गाढ़ा रंग? इन उपायों से आसानी से कर सकते हैं साफ

Mon, 25 Mar 2024 02:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Mar 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
How to get rid of holi colour from your skin and face in hindi
Holi 2024 - फोटो : iStock

देशभर में इस समय होली की धूम है। लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई-पकवान खिलाकर इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं। हालांकि त्योहारों की धूम में हमें अपनी सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जिन लोगों को अस्थमा या सांस की समस्या है उन्हें रंगों-गुलाल से बचाव करने की सलाह दी जाती है। वहीं डायबिटीज रोगियों को ज्यादा मीठे-हाई कैलोरी वाली चीजों से परहेज करना चाहिए, इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। 



होली खेलने को बाद जो दो दिक्कतें सबसे ज्यादा देखी जाती हैं वह है- चेहरे पर चढ़े रंग को निकालना और होली खेलने के बाद होने वाली थकान को दूर करना। अगर आपके चेहरे-त्वचा पर भी होली का गाढ़ा रंग चढ़ गया है तो हम कुछ आसान से उपाय बता रहे हैं जिसकी मदद से आसानी से रंग छुड़ाया जा सकता है।

 

How to get rid of holi colour from your skin and face in hindi
होली के रंगों में हो सकते हैं कई रसायन - फोटो : gettyimages

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

त्वचा रोग विशषज्ञ कहते हैं, चेहरे पर लगे रंग को छुड़ाने के लिए इसे बहुत ज्यादा रगड़ें नहीं, ऐसा करने से त्वचा के छिलने और जलन की दिक्कत हो सकती है। चेहर को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें और फिर साबुन से हल्के हाथों से मसाज करते हुए रंग को निकालें। इस प्रक्रिया के बाद त्वचा को मॉस्चराइज जरूर करें।

कुछ और घरेलू उपाय हैं जिसकी मदद से त्वचा से भी रंगों को आसानी से निकालने में मदद मिल सकती है।

How to get rid of holi colour from your skin and face in hindi
त्वचा को कैसे करें साफ - फोटो : instagram

सरसों का उपटन है कारगर तरीका

होली के बाद चेहरे और त्वचा से रंगों को हटाने के लिए सरसों का उपटन लगाना पुराने समय से चला आ रहा देसी तरीका है। जिन हिस्सों में रंग लग गया है वहां पर उपटन लगाएं और मालिश करें। सरसों प्राकृतिक रूप से सौंदर्यवर्धक मानी जाती है और इसमें मौजूद तैलीय मात्रा से त्वचा में जलन और रंगों के कारण होने वाली समस्याओं का भी जोखिम कम हो सकता है। उपटन से रंग निकालने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to get rid of holi colour from your skin and face in hindi
साफ त्वचा पाने के उपाय - फोटो : istock

रंग निकालने का तरीका

त्वचा से रंग को निकालने के लिए एक और देसी उपाय किया जा सकता है। हाथों-पैरों में लगे गाढ़े रंग को निकालने के लिए थोड़ी मात्रा में सैम्पू लें और उसमें ईनो मिलाएं। इसे रंग वाली जगह पर लगाकर हल्की मालिश करें, ये तरीका रंग को काटने में मददगार हो सकता है। हालांकि चेहरे से रंग को निकालने के लिए इस उपाय को न करें, सिर्फ हाथों और पैरों के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
How to get rid of holi colour from your skin and face in hindi
त्वचा की देखभाल - फोटो : istock

ये टिप्स हो सकते हैं मददगार

होली के रंगों को हटाने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

  • होली खेलने के बाद त्वचा पर लगे रंग को तुरंत गुनगुने पानी से धो लें।
  • त्वचा को आराम देने के लिए विटामिन ई और मॉइस्चराइजर युक्त साबुन का इस्तेमाल करें।
  • नहाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
  • रंगों को निकालने के लिए त्वचा को रगड़ें नहीं, इससे जलन हो सकती है।
  • बालों के लिए शैम्पू का उपयोग करें, उसके बाद किसी हाइड्रेटिंग कंडीशनर का उपयोग करें।
  • त्वचा में जलन है तो एलोवेरा जेल लगाने से आराम मिल सकता है। 




--------------
अस्वीकरण: लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed