होली के दिन का इंतजार लोग सालभर करते हैं। अब आज जब रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है, तो हर कोई जैसे बच्चा बना हुआ है। होली के दिन लोग अपने परिवारवालों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर जमकर रंग खेलते हैं। रंग खेलते वक्त तो कोई ये ध्यान नहीं देता कि, पक्के रंग के निशान आसानी से नहीं जाते, लेकिन जब रंग खेलने के बाद सफाई की बारी आती है, तो हर किसी की हालत खराब होती है।
Holi 2024: घर की दीवारों और टाइल्स पर लगे हैं पक्के रंग के निशान, इन तरीकों से करें साफ
अगर होली के रंग से आपके घर की दीवारें भी खराब हो रहीं हैं, तो इन्हें साफ करने के लिए हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू
घर में नींबू तो होगा ही, तो बस नींबू लेकर उसे घर पर लगे उन टाइल्स पर रगड़े, जहां रंगों का दाग लगा हो। ऐसा करने से रंगों के दाग हल्के होने लगेंगे। जब दाग हट जाएं तो इसे टिश्यू की मदद से साफ कर लें।
बेकिंग सोडा
घर की टाइल्स और दीवारों पर से रंग के दाग हटाने में बेकिंग सोडा काफी काम आता है। इसके लिए आपको बस एक कटोरी में बेकिंग सोडा घोलना है। इसके बाद इस पेस्ट को घर की उस जगहों पर लगाएं, जहां रंगों के दाग हों। पेस्ट को कुछ देर ऐसे ही दीवारों पर लगा रहने दें। कुछ समय के बाद इसे कपड़े से साफ कर लें।
गर्म पानी
अगर आपके घर की दीवारों, फर्श और टाइल्स पर रंगों के दाग हैं, तो इनपर बार-बार खौलता पानी डालें। कुछ देर बाद जब इसे साफ करेंगे, तो रंग के दाग अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे।
विनेगर
विनेगर को नींबू के साथ मिलाकर आप इससे घर के टाइल्स साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।