फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024 Cleaning Tips: होली खेलने के बाद इन आसान टिप्स से करें घर की सफाई, नहीं रहेंगे कोई दाग-धब्बे

Mon, 25 Mar 2024 08:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 25 Mar 2024 08:08 AM IST
सार

होली के बाद घर की साफ सफाई के आसान तरीकों के बारे में यहां बताया जा रहा है, ताकि रंग या अन्य दाग धब्बों को आसानी से साफ किया जा सके।

विज्ञापन
Holi 2024 Easy Tips for Cleaning Your Home After Holi
होली की सफाई - फोटो : Istock

Holi 2024 Cleaning Tips: 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगों की होली मनाई जा रही है। होली में लोग रंग खेलते हैं। गुलाल, अबीर जैसे सूखे रंगों के अलावा कई लोग गीले पक्के रंग से भी होली खेलते हैं। खासकर अगर घर में बच्चे हों तो पिचकारी में रंग भरकर एक दूसरे को गीला करके होली का आनंद उठाते हैं। अब त्योहार के मौके पर रंगों का उपयोग कर रहे हैं तो घर में गंदगी होना भी लाजमी है। गुलाल लगाते वक्त घर की फर्श या टाइल्स पर सूखा रंग गिर जाता है, जो जरा सा पानी पड़ने पर फैल कर जमीन को रंगीन कर देता है। वहीं अगर गीले रंग से होली खेली हो तो घर ज्यादा गंदा हो जाता है। रंग के दाग न छूटने का डर आपको खुलकर होली खेलने नहीं देते। बाद में सफाई के दौरान दाग साफ करने के जद्दोजहद परेशान कर देती है। ऐसे में होली के बाद घर की साफ सफाई के आसान तरीकों के बारे में यहां बताया जा रहा है, ताकि रंग या अन्य दाग धब्बों को आसानी से साफ किया जा सके।

Holi 2024 Easy Tips for Cleaning Your Home After Holi
फर्श पर लगा सूखा रंग कैसे साफ करें - फोटो : Istock

फर्श पर लगा सूखा रंग कैसे साफ करें

होली के मौके पर रंग खेलने जा रहे हैं तो कई बार रंग के पैकेट को फाड़ते वक्त, या घर के अंदर रंग खेलते वक्त सूखा रंग गिर जाता है। सूखे रंग पर पानी पड़ जाए तो रंग फैल कर पूरे घर को गंदा करता है, साथ ही गीले रंग का दाग निकालने में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में अगर सूखा रंग घर में कहीं गिर जाए तो नजर पड़ते ही सबसे पहले उसे झाड़ू से साफ कर दें ताकि यह फैले नहीं या गीला होने पर पक्का न हो जाए।  

Holi 2024 Easy Tips for Cleaning Your Home After Holi
फर्श पर लगे गीले रंग को कैसे साफ करें - फोटो : istock

फर्श पर लगे गीले रंग को कैसे साफ करें

भले ही रंग खेलने बाहर जा रहे हैं लेकिन सूखे रंग पर पानी पड़ने या बच्चों की पिचकारी तैयार करते वक्त गीला रंग घर की फर्श को गंदा कर सकती है। इसके अलावा रंग खेलकर वापस घर लौटते वक्त बिना पैर साफ किए फर्श पर चलने के कारण रंग फर्श पर दाग छोड़ देता है। इसे साफ करने के लिए घर की फर्श पर लगे पक्के गीले रंग स्पंज की मदद से सोंख लें। बाद में रंग सूख जाने पर उसे पानी और बेकिंग पाउडर के मिश्रण से साफ कर लें। फिर स्पंज से साफ कर लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 Easy Tips for Cleaning Your Home After Holi
बिस्तर, पर्दे या सोफे पर लगा रंग कैसे साफ करें - फोटो : istock

बिस्तर, पर्दे या सोफे पर लगा रंग कैसे साफ करें

लोग होली में रंग से पर्दे या सोफे को बचाने की कोशिश तो करते हैं लेकिन कई बार घर के अंदर पिचकारी से रंग खेलते हुए या शरीर में लगा रंग पर्दे पर छू जाने या फिर बच्चों के रंग खेलने के बाद नहाए बिना बिस्तर या सोफे पर बैठ जाने से रंग लग सकता है। गलती से गीला रंग पर्दे, सोफे के कवर या तकिए पर गिर भी सकता है। ऐसी स्थिति से परेशान न हों। बल्कि एक बाल्टी पानी में चार चम्मच सिरका डालकर रंग वाले कपड़े, चादर, पर्दा या कवर को 15 मिनट के लिए भिगो दें। फिर उसे धोकर निकाल लें। कुश पर रंग लग जाए तो काॅटन बाॅल पर सिरका या नींबू का रस लगाकर साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन
Holi 2024 Easy Tips for Cleaning Your Home After Holi
फर्नीचर व दीवारों पर लगा रंग - फोटो : Istock

फर्नीचर व दीवारों पर लगा रंग

गलती से दीवारों या फर्नीचर पर सूखा रंग गिर जाए तो आराम से उसे झाड़ू या सूखे कपड़े से साफ कर लें। अगर दीवार या फर्नीचर पर गीला रंग गिर जाए तो काॅटन बाॅल में एसीटोन को भिगोकर साफ कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed