फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: होली के हर रंग का होता है खास मतलब, सोच समझकर करें इस्तेमाल

Mon, 25 Mar 2024 07:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 25 Mar 2024 07:09 AM IST
सार

होली के मौके पर हर रंग के महत्व को समझकर अपने करीबियों या प्रियजनों को गुलाल लगाएं। आइए जानते हैं हर रंग का महत्व और दोस्तों से लेकर परिजनों को कौन सा रंग लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
Holi 2024 Colours significance and meaning of different holi colours
होली के रंगों का महत्व - फोटो : istock

Holi 2024 Colours significance: होली भारत के प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। यह रंगों का त्योहार है, पूरे भारत में लोग अपने करीबियों को रंग लगाकर यह त्योहार मनाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। हमारे जीवन में रंगों का खास महत्व होता है। बिना रंग जीवन नीरस हो जाता है। रंगों के साथ दुनिया खूबसूरत दिखती है।



प्रकृति और सृष्टि भी अलग अलग रंगों से सजी है, जैसे आसमान का नीला रंग, बादलों का सफेद और काला रंग, पेड़-पौधों की हरियाली, जमीन का गेरुआ रंग और न जाने कितने रंगों से सजी यह दुनिया हमें रंगों के महत्व से अवगत कराती है। रंग हमारी आंखों को सुकून भी देते हैं और जीवन में उमंग, प्यार और खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

रंगों को जीवन की खुशहाली का प्रतीक मानकर होली के मौके पर लोग अलग अलग तरह के रंग एक दूसरे को लगाते हैं। इस होली के मौके पर हर रंग के महत्व को समझकर अपने करीबियों या प्रियजनों को गुलाल लगाएं। आइए जानते हैं हर रंग का महत्व और दोस्तों से लेकर परिजनों को कौन सा रंग लगाना चाहिए। 

Holi 2024 Colours significance and meaning of different holi colours
होली के रंगों का महत्व - फोटो : Istock

लाल रंग

लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। होली में लाल रंग का गुलाल जोश और ऊर्जा को जाहिर करता है। होली पर अधिकतर लोग लाल रंग के गुलाल का उपयोग करते हैं। बच्चों से लेकर युवाओं पर लाल रंग का गुलाल शोभा देता है। यह रंग ऊर्जा, जज्बे और जोश को दर्शाता है और चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है।

Holi 2024 Colours significance and meaning of different holi colours
होली के रंगों का महत्व - फोटो : iStock

हरा रंग

हरे रंग को प्राकृतिकता का प्रतीक माना जा सकता है। प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाने में हरे रंग का खास महत्व होता है। होली पर हरा रंग अपनों से बड़ों को लगा सकते हैं। यह रंग शीतलता, सुकून और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह रंग आंखों में चुभता नहीं है और चेहरे पर खिलकर आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 Colours significance and meaning of different holi colours
होली के रंगों का महत्व - फोटो : istock

नारंगी रंग

होली के मौके पर नारंगी रंग का उपयोग कर सकते हैं। नारंगी रंग दोस्तों, करीबियों और परिजनों को लगा सकते हैं। नारंगी रंग खुशियों, मिलनसारिता और खुशहाली का प्रतीक होता है। नारंगी रंग चेहरे का आकर्षण बढ़ाता है और आपके निर्मल मन को जाहिर करता है।

विज्ञापन
Holi 2024 Colours significance and meaning of different holi colours
होली के रंगों का महत्व - फोटो : istock

पीला रंग

पीले रंग का गुलाल बेहद सुंदर लगता है। यह सुंदरता, पूजा और सम्मान का प्रतीक होता है। लड़कियों के चेहरे पर पीला रंग खूबसूरत लगता है। बहनों, महिला दोस्तों, या घर की महिलाओं को पीले रंग का गुलाल लगा सकते हैं। इसके अलावा पूजा पाठ में पीले रंग को शुभ माना जाता है। भगवान के चरणों में पीला रंग अर्पित कर होली मनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed