रंगों के त्योहार होली के लिए हर कोई काफी उत्साहित होता है। इस त्योहार में लोग अपने घरों में तमाम तरह के पकवान बनाते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे के घर रंगों से होली खेलने जाते हैं।
Holi 2024: केमिकल वाले रंग छोड़ जाते हैं त्वचा पर निशान, ऐसे करें इनकी पहचान
अगर आपको केमिकल वाले रंगों से डर लगता है तो रंग खरीदते वक्त उसके प्राकृतिक होने की जांच जरूर करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करें वाटर टेस्ट
रंग खरीदने से पहले वाटर टेस्ट जरूर करें। इसके लिए आपको पहले थोड़े से रंग को पानी में घोलना है। यदि ये पानी में सही से घुल जाए तो मतलब ये है कि ये रंग प्राकृतिक है।
चमकदार पार्टीकल न हों
अगर रंग में आपको चमकदार पार्टिकल नजर आता है, तो इसका मतलब है कि ये रंग प्राकृतिक नहीं है। ऐसे में ऐसे रंगों को खरीदने से दूरी बनाएं।
ब्रांड है जरूरी
बाजार में रंग खरीदने से पहले उसके ब्रांड के बारे में जरूर पता लगा लें। कई बड़े ब्रांड ऐसे हैं, जो प्राकृतिक रंग बेचते हैं। ये त्वचा पर किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते।
सही हो पैकिंग
रंग खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसका पैकेट खुला न हो क्योंकि हो सकता है कि बड़े ब्रांड के पैकेट के साथ किसी ने खिलवाड़ करके उसमें हर्बल की जगह केमिकल वाला रंग भर दिया हो। इसलिए हमेशा सील पैक पैकेट ही खरीदें।