फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

April Fools Day 2026: 1 अप्रैल को ही अप्रैल फूल डे क्यों मनाया जाता है? जानिए इस दिन प्रैंक करने की वजह

Wed, 01 Apr 2026 11:53 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 01 Apr 2026 11:53 AM IST
सार

1 April Ko Kya Hai? अप्रैल फूल डे हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 16वीं सदी में फ्रांस में मानी जाती है, जब कैलेंडर बदलाव के बाद भी कुछ लोग पुराने नए साल यानी 1 अप्रैल को मनाते रहे और उन्हें मजाक का पात्र बनाया गया।

विज्ञापन
April Fool Kab Manaya Jata Hai 1 April ko kya hai history and significance in hindi
अप्रैल फूल क्यों मनाते हैं - फोटो : Amar ujala

April Fool Kab Manaya Jata Hai: हर साल 1 अप्रैल को दुनियाभर में लोग एक-दूसरे के साथ मजाक या प्रैंक करते हैं और इस दिन को अप्रैल फूल डे (April Fools Day) के रूप में मनाते हैं। यह दिन हमें हंसी-मजाक और खुश रहने का संदेश देता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा हल्कापन और मनोरंजन भी जरूरी होता है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसी तारीख को क्यों चुना गया? 1 अप्रैल को ही अप्रैल फूल डे क्यों मनाते हैं, इस परंपरा को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, इस तरह के सवाल जरूर आपके मन में आए होंगे इस परंपरा के पीछे कई रोचक कहानियां और ऐतिहासिक कारण जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं अप्रैल फूल डे का इतिहास, महत्व और मान्यताएं।
 

April Fool Kab Manaya Jata Hai 1 April ko kya hai history and significance in hindi
अप्रैल फूल कब मनाने की शुरुआत हुई - फोटो : Adobe Stock

अप्रैल फूल डे का इतिहास 
 

इस दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांस में हुई। अप्रैल फूल डे की सबसे लोकप्रिय कहानी फ्रांस से जुड़ी है। 16वीं सदी में चार्ल्स IX ने 1564 में नया कैलेंडर लागू किया, जिसमें नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से होने लगी। लेकिन उस समय कई लोगों को यह बदलाव पता नहीं चला और वे 1 अप्रैल को ही नया साल मनाते रहे। ऐसे लोगों का मजाक उड़ाने के लिए उन्हें April Fool कहा जाने लगा।

April Fool Kab Manaya Jata Hai 1 April ko kya hai history and significance in hindi
हंसी, - फोटो : Freepik

पुराने कैलेंडर की भूमिका

दरअसल, पहले यूरोप में नया साल मार्च के अंत से अप्रैल की शुरुआत तक मनाया जाता था। जब नया कैलेंडर आया, तो तारीख बदल गई लेकिन जिन लोगों ने पुरानी परंपरा को अज्ञानता वश जारी रखा, उनका और पुरानी परंपरा का मजाक बनने लगा। 

हालांकि अप्रैल फूल मनाने की कुछ अन्य मान्यताएं भी प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे प्राचीन रोमन त्योहार हिलारिया (Hilaria) से जोड़ते हैं। वहीं कुछ इसे मौसम परिवर्तन और वसंत ऋतु की मस्ती से जोड़ते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
April Fool Kab Manaya Jata Hai 1 April ko kya hai history and significance in hindi
अप्रैल फूल क्यों मनाते हैं - फोटो : Adobe

अप्रैल फूल डे कैसे मनाया जाता है?


प्रैंक और मजाक

इस दिन लोग अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ हल्के-फुल्के मजाक करते हैं। 
 

सोशल मीडिया प्रैंक्स

आजकल कंपनियां और गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियां भी मजेदार फेक अनाउंसमेंट करती हैं।


मीडिया प्रैंक

कई बार न्यूज चैनल और वेबसाइट्स भी फनी खबरें चलाकर लोगों को चौंकाते हैं।

 

विज्ञापन
April Fool Kab Manaya Jata Hai 1 April ko kya hai history and significance in hindi
अप्रैल फूल क्यों मनाते हैं - फोटो : Adobe

अप्रैल फूल डे पर रखें इन बातों का ध्यान 
 

  • अगर आप भी इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि मजाक ऐसा हो जिससे किसी को चोट या दुख न पहुंचे।
  • ये दिन हंसी मजाक के जरिए खुश रहने का मौका है। ऐसे में संवेदनशील विषयों पर प्रैंक न करें। 
  • मजाक करते समय बच्चों और बुजुर्गों के साथ सावधानी रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed