{"_id":"69d4e31c19664ea8aa0d1a6b","slug":"arjun-bijlani-luxurious-house-in-karjat-home-tour-inside-photos-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Bijlani Home Tour: वादियों में अर्जुन बिजलानी का सपनों का घर, देखें अंदर की तस्वीरें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Arjun Bijlani Home Tour: वादियों में अर्जुन बिजलानी का सपनों का घर, देखें अंदर की तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:38 PM IST
सार
Arjun Bijlani Karjat House: अर्जुन बिजलानी ने कर्जत की खूबसूरत वादियों में नया आलीशान घर खरीदा है और गुड़ी पड़वा के मौके पर गृह प्रवेश किया। सफेद रंग के इस घर का इंटीरियर बेहद शानदार और मॉडर्न है, जो नेचर और लग्ज़री का बेहतरीन मेल दिखाता है।
विज्ञापन
1 of 6
अर्जुन बिजलानी
- फोटो : Instagram
Link Copied
Arjun Bijlani Ke Ghar Ki Photos: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई शो नहीं बल्कि उनका नया आलीशान घर है। उन्होंने महाराष्ट्र के कर्जत की हरी-भरी वादियों के बीच एक खूबसूरत विला खरीदा है, जो किसी ड्रीम हाउस से कम नहीं लगता। उन्होंने इस घर का गृह प्रवेश गुड़ी पड़वा जैसे शुभ अवसर पर किया और तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस से ये खुशी साझा की।
अर्जुन का नया घर न सिर्फ बाहर से शानदार दिखता है, बल्कि इसका इंटीरियर भी बेहद भव्य और क्लासी है। सफेद रंग की थीम पर आधारित यह घर शांति, सुकून और लग्ज़री का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करता है।
आजकल सेलिब्रिटी होम टूर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं और फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स की लाइफस्टाइल को करीब से देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अर्जुन बिजलानी का यह नया घर भी लोगों के बीच काफी चर्चा में है। तस्वीरों में देखिए अर्जुन बिजलानी का नया घर कैसा दिखता है, इतना आलीशान है और इसके इंटीरियर की पूरी डिटेलिंग।
Trending Videos
2 of 6
अर्जुन बिजलानी का नया घर
- फोटो : Instagram
कर्जत की वादियों में ड्रीम लोकेशन
कर्जत अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। हरियाली और वादियों की बाच लोकेशन पर अर्जुन बिजलानी ने अपना घर बनाया है, जहां हरियाली और ताजी हवा का अनुभव मिलता है। यह जगह शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देती है। घर की बालकनी से दूर दूर का नजारा शांत और ताजगी महसूस कराने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अर्जुल बिजलानी के घर की तस्वीरें
- फोटो : Instagram
गुड़ी पड़वा पर गृह प्रवेश
गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर गृह प्रवेश करना बेहद खास माना जाता है। अर्जुन बिजलानी ने भी इसी दिन अपने नए घर में एंट्री ली, जिससे यह पल और भी यादगार बन गया। उन्होंने घर में पूजा रखी। इस दौरान उनके घर की तस्वीरें भी सामने आईं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि अर्जुन बिजलानी के घर का इंटीरियल सफेद रंग का है। दीवारों के रंग से लेकर फ्लोर, फर्नीचर सब कुछ सफेद रंग से सजा है।
4 of 6
अर्जुन बिजलानी का नया घर
- फोटो : Instagram
सफेद थीम का शानदार इंटीरियर
इस घर का इंटीरियर पूरी तरह सफेद रंग पर आधारित है, जो इसे बेहद एलिगेंट और प्रीमियम लुक देता है। मॉडर्न फर्नीचर, बड़ी खिड़कियां और नेचुरल लाइट इस घर को और भी आकर्षक बनाती हैं। लिविंग रूम से जुड़ी बालकनी से धूप अंदर आती है। हरियाली मन को सुकून देती है।
विज्ञापन
5 of 6
अर्जुन बिजलानी का नया घर
- फोटो : Instagram
नेचर और लग्जरी का कॉम्बिनेशन
घर के आसपास हरियाली, गार्डन एरिया और ओपन स्पेस इसे एक परफेक्ट वीकेंड होम बनाते हैं। यहां नेचर के करीब रहते हुए भी लग्ज़री का पूरा अनुभव मिलता है। अर्जुन के विला में बड़ा स्विमिंग पूल है। वहीं घर की सीढ़ियों में खूबसूरत वार्म लाइट लगी हैं। रात के वक्त ये हिस्सा बेहद खूबसूरत दिखता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।