सब्सक्राइब करें

Gas Saving Tips: महंगा गैस सिलिंडर? ऐसे करें इस्तेमाल और बचाएं पैसे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 10:55 AM IST
सार

Cylinder Long Lasting Tips: गैस सिलिंडर की लाइफ बढ़ाने के लिए सही बर्नर फ्लेम, बर्तन का सही उपयोग और गैस लीकेज से बचाव जरूरी है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से गैस की खपत कम की जा सकती है।

विज्ञापन
Gas Saving Tips For Long Lasting Cylinder LPG Use Kaise Kam Kare
गैस बचाने के टिप्स - फोटो : Amar ujala
Gas Use Kaise Kam Karen: आज के समय में बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस का खर्च हर घर के बजट को प्रभावित कर रहा है। कई लोग शिकायत करते हैं कि उनका गैस सिलिंडर पहले के मुकाबले जल्दी खत्म हो जाता है, जिससे बार-बार सिलिंडर भरवाना पड़ता है और खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि किसी तरह गैस की खपत कम हो और सिलिंडर ज्यादा दिनों तक चले।


असल में गैस जल्दी खत्म होने के पीछे सिर्फ ज्यादा खाना बनाना ही कारण नहीं होता, बल्कि कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं। जैसे कि गलत फ्लेम पर खाना बनाना, बर्नर की सफाई न करना या सही बर्तन का इस्तेमाल न करना, ये सभी चीजें गैस की खपत को बढ़ा देती हैं।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर गैस की बचत कर सकते हैं। इस लेख के जरिए आपको ऐसे ही कुछ असरदार नुस्खे बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ गैस सिलिंडर की लाइफ बढ़ा सकते हैं बल्कि अपने महीने के खर्च को भी कम कर सकते हैं।
Trending Videos
Gas Saving Tips For Long Lasting Cylinder LPG Use Kaise Kam Kare
सही फ्लेम का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe

सही फ्लेम का इस्तेमाल करें


हमेशा मीडियम फ्लेम पर खाना पकाएं। तेज आंच पर गैस ज्यादा खर्च होती है। धीमी या मध्यम आंच पर खाना बनाने से गैस की बचत होती है और खाना भी अच्छे से पकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gas Saving Tips For Long Lasting Cylinder LPG Use Kaise Kam Kare
बर्तन का सही चुनाव करें - फोटो : Adobe stock

बर्तन का सही चुनाव करें

फ्लैट बॉटम वाले बर्तन इस्तेमाल करें। छोटे बर्नर पर छोटा बर्तन रखें। इससे हीट सही तरीके से फैलती है और गैस कम खर्च होती है।

 

Gas Saving Tips For Long Lasting Cylinder LPG Use Kaise Kam Kare
गैस स्टोव कैसे साफ करें - फोटो : Adobe

बर्नर की नियमित सफाई करें

गंदा बर्नर गैस ज्यादा खपत करता है। हर 10–15 दिन में साफ करें।साफ बर्नर से फ्लेम सही रहती है और गैस बचती है।

 

विज्ञापन
Gas Saving Tips For Long Lasting Cylinder LPG Use Kaise Kam Kare
पहले तैयारी, फिर गैस ऑन करें - फोटो : Adobe stock

पहले तैयारी, फिर गैस ऑन करें

सब्जियां काटकर और सामग्री तैयार करके ही गैस जलाएं। इससे समय और गैस दोनों बचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed