सब्सक्राइब करें

World Health Day 2026 Theme: विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए इस साल की थीम और खास बातें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 10:03 AM IST
सार

World Health Day 2026: विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1948 में WHO की स्थापना के साथ हुई थी। 2026 की थीम वैश्विक स्वास्थ्य सुधार, मानसिक स्वास्थ्य और समान स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन
World Health Day 2026 Theme History Significance Details In hindi
विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम क्या है - फोटो : Amar ujala

World Health Day 2026 Theme : हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल एक दिन नहीं बल्कि पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक वैश्विक अभियान है। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में जहां लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, वहीं यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वास्थ्य ही असली धन है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा शुरू किया गया यह दिन हर साल एक नई थीम के साथ आता है, जो किसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दे पर फोकस करता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम भी वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डालती है, जैसे मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और सभी के लिए समान स्वास्थ्य सुविधाएं। यह दिन न केवल डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आम लोगों के लिए भी एक प्रेरणा है कि वे अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

इस खास मौके पर दुनियाभर में जागरूकता अभियान, हेल्थ कैंप और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों को बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन जीने के तरीकों के बारे में जानकारी मिलती है।
 

Trending Videos
World Health Day 2026 Theme History Significance Details In hindi
World Health Day - फोटो : अमर उजाला

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम

इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम है, स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें। (Together for health. Stand with science) इस थीम का मतलब है कि सेहत के लिए हम सबको एक साथ आना होगा और विज्ञान पर भरोसा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Day 2026 Theme History Significance Details In hindi
स्वास्थ्य दिवस का महत्व - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य दिवस का महत्व

वैश्विक स्तर पर मनाए जाने वाले स्वास्थ्य दिवस का महत्व इस बात में है कि यह लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करता है। यह दिन हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सही खानपान और नियमित व्यायाम के महत्व को समझाता है। साथ ही सरकारों और हेल्थ ऑर्गनाइजेशन्स को भी बेहतर स्वास्थ्य नीतियां बनाने के लिए प्रेरित करता है।

World Health Day 2026 Theme History Significance Details In hindi
WHO - फोटो : ANI

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

पहली बार स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत 1948 में हुई थी, जब डब्ल्यूएचओ (WHO) की स्थापना की गई थी। 1950 से हर साल 7 अप्रैल को इसे मनाया जाने लगा। हर साल एक नई थीम रखी जाती है, जो उस समय की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं पर आधारित होती है।

विज्ञापन
World Health Day 2026 Theme History Significance Details In hindi
कैसे मनाते हैं स्वास्थ्य दिवस - फोटो : Adobe stock

कैसे मनाया जाता है स्वास्थ्य दिवस

इस दिन दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप, फिटनेस एक्टिविटीज और सोशल मीडिया कैंपेन आयोजित किए जाते हैं। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में भी हेल्थ से जुड़े कार्यक्रम किए जाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed