सब्सक्राइब करें

Right Age For Schooling: बच्चों को किस उम्र में स्कूल भेजें? जानिए सही समय और नियम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 09:36 AM IST
सार

School Admission Age India: सरकारी नियमों के अनुसार, बच्चों को औपचारिक शिक्षा कक्षा 1 में 6 वर्ष की उम्र में प्रवेश देना उचित माना गया है। हालांकि, प्री-स्कूल या नर्सरी की शुरुआत 3-4 साल की उम्र से की जा सकती है।
 

विज्ञापन
School Admission Right Age in India Bachchon Ko School Kab Bheje
स्कूल जाने की सही उम्र क्या है - फोटो : Amar ujala

Bachchon Ko School Kab Bheje: हर माता-पिता के मन में यह सवाल जरूर आता है कि उनके बच्चे को स्कूल कब भेजना सही रहेगा। आजकल बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जल्दी सीखने के ट्रेंड के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को बहुत कम उम्र में ही स्कूल भेज देते हैं। लेकिन क्या यह सही है? क्या बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास इतनी जल्दी औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार होता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि हर बच्चे का विकास अलग-अलग गति से होता है, इसलिए सिर्फ ट्रेंड के आधार पर निर्णय लेना सही नहीं होता। वहीं, सरकार ने भी बच्चों की शिक्षा को लेकर कुछ गाइडलाइन्स तय की हैं, ताकि उनकी बुनियादी शिक्षा सही उम्र में शुरू हो सके।

नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर खास जोर दिया गया है। इसमें 3 से 6 वर्ष की आयु को प्री-स्कूलिंग के लिए उपयुक्त माना गया है, जबकि 6 साल की उम्र से औपचारिक स्कूली शिक्षा शुरू करने की सलाह दी गई है।

यहां जानिए स्कूल जाने के लिए बच्चे की सही उम्र, सरकारी नियम और एक्सपर्ट्स की राय, ताकि आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए सही निर्णय ले सकें।

Trending Videos
School Admission Right Age in India Bachchon Ko School Kab Bheje
नई शिक्षा नीति (NEP 2020) क्या कहती है? - फोटो : Adobe stock

नई शिक्षा नीति (NEP 2020) क्या कहती है?
 

भारत की नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, 3-6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्री-स्कूल या आंगनवाड़ी शिक्षा को महत्वपूर्ण माना गया है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र 6 वर्ष तय की गई है। यह बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
School Admission Right Age in India Bachchon Ko School Kab Bheje
नर्सरी और प्ले-स्कूल की सही उम्र - फोटो : freepik.com

नर्सरी और प्ले-स्कूल की सही उम्र
 

आजकल अधिकतर स्कूल 3 साल की उम्र से नर्सरी में एडमिशन देते हैं। बच्चे को 3-4 सल की उम्र में प्ले स्कूल या नर्सरी क्लास में भेज सकते हैं। 4-5 साल की आयु में एलकेजी और 5-6 वर्ष का बच्चा यूकेजी में दाखिला ले सकता है।इस उम्र में बच्चों को खेल-खेल में सीखने का मौका मिलता है।

 

School Admission Right Age in India Bachchon Ko School Kab Bheje
क्या जल्दी स्कूल भेजना सही है? - फोटो : Adobe stock

क्या जल्दी स्कूल भेजना सही है?


बहुत जल्दी स्कूल भेजने से बच्चे पर मानसिक दबाव पड़ सकता है। इससे सीखने में रुचि कम हो सकती है और स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसलिए बच्चे की तैयारी को समझना जरूरी है।

 

विज्ञापन
School Admission Right Age in India Bachchon Ko School Kab Bheje
कैसे पहचानें की बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार है - फोटो : Adobe

बच्चे की तैयारी कैसे पहचानें?

हर बच्चा अलग होता है, इसलिए ये संकेत देखें-

  • क्या बच्चा बोलना और समझना सीख रहा है?

  • क्या वह कुछ समय बिना माता-पिता के रह सकता है?

  • क्या वह बेसिक चीजें सीखने में रुचि दिखाता है?

अगर हां, तो वह स्कूल के लिए तैयार हो सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed