{"_id":"69d2310a5294dbe83f0b8ede","slug":"how-to-peel-garlic-easily-at-home-step-by-step-guide-in-hindi-2026-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Peel Garlic: मिनटों में छिल जाएगा ढेर सारा लहसुन, बस ये ट्रिक है काम की","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
How To Peel Garlic: मिनटों में छिल जाएगा ढेर सारा लहसुन, बस ये ट्रिक है काम की
Sun, 05 Apr 2026 04:59 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 05 Apr 2026 04:59 PM IST
सार
How To Peel Garlic: अगर आपको भी लहसुन छीलना सबसे कठिन काम लगता है तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे लहसुन छीलने का सबसे सरल तरीका।
विज्ञापन
लहसुन छिलने के सबसे आसान तरीके
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How To Peel Garlic: रोजमर्रा की किचन लाइफ में लहसुन छीलना एक ऐसा काम है जिसे ज्यादातर लोग मुश्किल और समय लेने वाला मानते हैं। छोटे-छोटे लहसुन की कलियों को छीलना न सिर्फ झंझट भरा होता है, बल्कि इसमें काफी समय भी लग जाता है। खासकर जब जल्दी में खाना बनाना हो, तो यह काम और भी ज्यादा परेशानी पैदा करता है।
लहसुन छिलने के सबसे आसान तरीके
- फोटो : freepik.com
पहला तरीका
यह तरीका सबसे आसान और तेज माना जाता है, खासकर जब आपको एक साथ ज्यादा लहसुन छीलना हो। सबसे पहले लहसुन की कलियों को अलग कर लें और उन्हें एक बंद डिब्बे या स्टील कंटेनर में डाल दें। अब ढक्कन बंद करके कंटेनर को 10-15 सेकंड तक जोर से हिलाएं। हिलाने से कलियां आपस में टकराती हैं, जिससे छिलका ढीला होकर अलग हो जाता है। बाद में जब आप कंटेनर खोलेंगे, तो ज्यादातर कलियां बिना छिलके के मिलेंगी। यह तरीका समय बचाने के लिए बेहद उपयोगी है।

- फोटो : अमर उजाला
दूसरा तरीका
अगर आपको कम मात्रा में लहसुन छीलना है, तो यह तरीका बहुत कारगर है। लहसुन की एक कली को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और चाकू की फ्लैट साइड से हल्का दबाव डालें। दबाते ही छिलका फट जाता है और आसानी से अलग हो जाता है। ध्यान रखें कि ज्यादा जोर न लगाएं, वरना कली ज्यादा दब सकती है। यह तरीका खासतौर पर तब अच्छा है जब आपको तुरंत लहसुन काटना हो।

तीसरा तरीका
यह तरीका उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें लहसुन छीलने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। लहसुन की कलियों को 5 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें। इससे छिलका नरम हो जाता है और आसानी से निकल जाता है। खासकर पुराने या सूखे लहसुन के लिए यह तरीका बहुत प्रभावी होता है।

चौथा तरीका
अगर आपके पास माइक्रोवेव है, तो यह तरीका काफी काम का साबित हो सकता है। लहसुन की कलियों को माइक्रोवेव में 10-15 सेकंड के लिए हल्का गर्म करें। इससे छिलका ढीला हो जाता है और हाथ से आसानी से निकल जाता है। ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक गर्म न करें, वरना लहसुन पक सकता है और उसका स्वाद बदल सकता है।