हर फैन अपने चहीते सितारे को हमेशा परफेक्ट सोचता है। किसी को मालूम नहीं है कि ऐसे मशहूर सितारों में भी इतनी खामियां होती हैं। कोई टॉयलेट जाने के बाद फ्लश करना भूल जाता है तो कोई महीनों-महीनों नहीं नहाता। कोई घर में, बाथरूम में जूते पहनकर घूमता है तो कोई टॉयलेट से आने के बाद हाथ धोना ही भूल जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और उनकी हरकतों के बारे में...
ऐसी गंदी आदतों के शिकार हैं ये 5 मशहूर सितारे, जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता सेन
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की खामियों के बारे में जब कभी बात होती है तो उनके शराब और सिगरेट पीने की आदत को सबसे पहले गिना जाता है लेकिन उनकी ऐक और बुरी आदत के बारे में शायद ही किसी को पता हो। दरअसल उन्हें खुले छत पर नहाने की बुरी आदत है। जी हां, सुष्मिता सेन को बाथरूम में नहाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें नहाते वक्त आसमान देखना होता है। इसके लिए उन्होंने अपने छत पर खास इंतजाम भी किया हुआ है। वह रोज वहीं खुले आसमान में नहाती हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान की कमियों के बारे में बात होती है तो लोग उनके ज्यादा सिगरेट पीने की चर्चा करने लगते हैं लेकिन शाहरुख में इससे भी बड़ी एक खामी है। शाहरुख में हमेशा शूट-बूट और टिपटाप दिखने का ऐसा भूत सवार है कि वह अपने घर में भी जूते नहीं उतारते। वह पूरे घर में और यहां तक की बाथरूम में भी जूते पहनकर चले जाते हैं।
जीतेंद्र
एक्टर जीतेंद्र के बारे में ये तो सब जानते हैं कि एक जमाने में उनका नाम 'जंपिंग जैग' पड़ गया था क्योंकि वह इतना बेहतरीन डांस करते थे लेकिन ये कोई नहीं जानता कि वह टॉयलेट में जाकर खाना खाते हैं। जी हां जीतेंद्र में यह एक गंदी आदत है कि वह जैसे ही टॉयलेट में जाते हैं, साथ में पपिता लेकर जाते हैं और वहीं बैठकर खाते हैं।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम ने तेज बाइक चलाने की अपनी आदत तो एक दुर्घटना के बाद छोड़ दी थी लेकिन वह अपनी इस बुरी आदत से कभी नहीं उबर पाए। हो सकता है कि आपने गौर किया हो कि जॉन अब्राहम को लगातार अपने पैर हिलाते रहने की आदत है। कई दफा तो उनकी फिल्मों की शूटिंग पर इसका प्रभाव पड़ जाता है। कई शॉट बार-बार लेने पड़ते हैं क्योंकि उस किरदार के पैर हिलते हुए अच्छे नहीं दिखते।