फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे भय्यूजी महाराज, लग्जरी गाड़ियों और स्विस घड़ियों का था शौक

Thu, 14 Jun 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
bhayyuji maharaj 200 crore property and lifestyle

हाईप्रोफाइल संत भय्यूजी महाराज अपने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। घर ही नहीं यात्राओं के दौरान भी वो हमेशा आलीशान तरीके से रहते थे। माना जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई ताकतवर नेता और बिजनेसमैन भय्यूजी के मुरीद थे। भय्यूजी महाराज की लाइफस्टाइल ऐसी थी कि आप यकीन न कर पाए।


 

bhayyuji maharaj 200 crore property and lifestyle
भय्यूजी महाराज
भय्यूजी महाराज का इंदौर में सुखलिया स्थित सर्वोदय आश्रम सहित दो घर है। वहीं उन्हें लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक था। भय्यूजी के पास 10 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां थीं और सभी गाड़ियां सफेद रंग की थीं। यही नहीं वो रोलेक्स ब्रांड की घड़ी पहनते थे और आलीशान भवन में रहते थे। एसयूवी में चलने के शौकीन भय्यूजी अपनी हाईप्रोफाइल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते थे।
 
bhayyuji maharaj 200 crore property and lifestyle
- फोटो : ANI

भय्यूजी महाराज का श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट देशभर में है। केवल महाराष्ट्र में ही इसके 20 से ज्यादा केंद्र हैं। भय्यूजी महाराज के पास कुल 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी। अपने शुरुआती दिनों में वो सियाराम शूटिंग शर्टिंग के लिए पोस्टर मॉडलिंग भी करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhayyuji maharaj 200 crore property and lifestyle
भय्यूजी महाराज के नाम के साथ भले ही महाराज जुड़ा हो लेकिन वो धोती-कुर्ते की बजाय अक्सर ही ट्रैक सूट या पैंट शर्ट में ही नजर आते थे। कभी वो एक किसान कि तरह अपने खेतों को जोतते नजर आते थे तो कभी क्रिकेट खेलते हुए उन्हें देखा गया। घुड़सवारी और तलवारबाजी में भी वो बहुत माहिर थे।

 
विज्ञापन
bhayyuji maharaj 200 crore property and lifestyle
भय्यूजी महाराज

अपनी निजी जिंदगी को लेकर भय्यूजी महाराज कई बार विवादों में घिरे थे। पिछले साल ही भय्यूजी महाराज उस वक्त चर्चा में आए जब 49 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की थी। उस समय भय्यूजी के शादी के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया था। करीबी लोगों ने बताया था कि पहली पत्नी की मौत के बाद भय्यूजी महाराज काफी अकेला महसूस कर रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed