Sunny Deol's Diet Workout Plan: अभिनेता सनी देओल इन दिनों दो कारणों से चर्चा में हैं। उनकी फिल्म गदर 2 रिलीज होने वाली है। सनी देओल को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। वहीं सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी 18 जून को है। शादी की तैयारियां और फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सनी देओल 65 वर्ष के हैं। इस उम्र में भी सनी देओल काफी फिट दिखते हैं। 32 साल के बेटे करण देओल के सामने सनी देओल जवान और फिट दिखते हैं।
Sunny Deol Fitness: 65 की उम्र में भी फिट दिखते हैं सनी देओल, 10 तस्वीरों में देखें गदर के तारा सिंह का लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिट रहने के लिए सनी देओल अपनी सेहत का खास ध्यान रखते हैं। अच्छी हेल्दी डाइट और व्यायाम के जरिए सनी देओल खुद को फिट रखते हैं। उनकी तस्वीरें देख ये बता पाना मुश्किल है कि सनी देओल 60 की उम्र पार कर चुके हैं। गदर के तारा सिंह गदर 2 में भी उसी स्टाइल में दिखने वाले हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज और डाइट प्लान।
सनी देओल की हेल्दी लाइफस्टाइल
सनी देओल हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। वह शराब और सिगरेट का सेवन नहीं करते हैं। खुद को मेंटेन रखने के लिए सनी देओल रोजाना सुबह जल्दी उठते हैं।
समय पर नाश्ता करते हैं। दोपहर और रात का भोजन भी तय समय पर ही करते हैं। सनी देओल संतुलित आहार लेते हैं और हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते रहते हैं।
वर्कआउट प्लान
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का 65 साल की उम्र में भी चार्म बरकरार है। जिसके लिए सनी देओल नियमित वर्कआउट करते हैं।