फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: अरिजीत सिंह एक गाने से करते हैं कितनी कमाई, जन्मदिन पर जानिए इस प्लेबैक सिंगर की नेट वर्थ

Mon, 25 Apr 2022 02:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 25 Apr 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Arijit Singh Birthday Know Per Song Fees and Net Worth in Hindi
अरिजीत सिंह की नेटवर्थ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रोमांटिक और दर्द भरे गानों को अपनी मधुर आवाज से अधिक प्रभावी बना देने वाले बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है। अरिजीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो वह किसी पहचान के मोहताज नहीं, लोग उनकी आवाज सुनकर ही समझ जाते हैं कि ये गाना अरिजीत सिंह का है। फिर मोहब्बत करने चला, तुम ही हो, ऐ दिल है मुश्किल जैसे तमाम गानों को अपनी मधुर आवाज और सुरो में पिरोने वाले अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के टॉप संगीतकारों में शामिल हैं। अपने रोमांटिक इमोशनल गानों से अरिजीत सिंह ने बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। वह अपने फैंस के दिलो पर राज करते हैं। सबसे खास बात है कि इतनी उपलब्धि हासिल करने के बाद भी अरिजीत सिंह बहुत सी सिंपल लाइफ जीते हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह अपने बेटे के स्कूल के बाहर एक सामान्य अभिभावक की तरह खड़े इंतजार कर रहे थे। शायद उनकी इस सादगी की वजह उनके जीवन का संघर्ष हो सकता है, जिन्होंने आज अरिजीत सिंह को इस मुकाम पर पहुंचा दिया। अरिजीत सिंह भले ही साधारण जीवन जीने में यकीन रखते हैं लेकिन उनकी कमाई और कुल संपत्ति साधारण नहीं है। चलिए जानते हैं अरिजीत सिंह एक गाने से कितनी कमाई करते हैं, उनका घर, रहन सहन और कुल संपत्ति के बारे में जानिए।  

Celebrity Lifestyle Arijit Singh Birthday Know Per Song Fees and Net Worth in Hindi
अरिजीत सिंह की नेटवर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

अरिजीत सिंह के करियर का पहला गाना

'किंग ऑफ प्लेबैक सिंगिंग' के नाम से मशहूर अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 25 अप्रैल 1987 को हुआ था। अरिजीत सिंह की दादी गायिका थीं। वहीं अरिजीत की मां तबला वादन करती थीं। नानी को भी भारतीय सांस्कृतिक संगीत में रुचि थी। जिस कारण उन्हें संगीत विरासत में मिली। घर की महिलाओं ने उन्हें शुरू से संगीत की ट्रेनिंग दी। बाद में अरिजीत ने संगीत को करियर बनाते हुए मुंबई की राह पकड़ ली। एक रियलिटी शो में शामिल हुए अरिजीत की आवाज संजय लीला भंसाली को भा गई। उन्होंने सांवरिया फिल्म में अरिजीत सिंह को गाने का मौका दिया। हालांकि वह गाना कभी रिलीज नहीं हुआ। इसलिए साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 के गाने 'फिर मोहब्बत' से उनके करियर की शुरुआत हुई।

Celebrity Lifestyle Arijit Singh Birthday Know Per Song Fees and Net Worth in Hindi
अरिजीत सिंह की नेटवर्थ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अरिजीत सिंह का घर

सालों के संघर्ष के बाद अरिजीत सिंह ने इंडस्ट्री में वह जगह बना ली, जिसका उन्होंने सपना देखा था। वह मुंबई शिफ्ट हो गए। यहां नवी मुंबई में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है। इस घर में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Arijit Singh Birthday Know Per Song Fees and Net Worth in Hindi
अरिजीत सिंह की नेटवर्थ - फोटो : Mercedes

अरिजीत सिंह की गाड़ियों का कलेक्शन

सिंगर अरिजीत का कार कलेक्शन बड़ा नहीं है लेकिन उनके पास कुछ लग्जरी कारें हैं, जिसमें रेंज रोवर, हमर और मर्सिडीज- बेंज शामिल हैं। उनकी सभी गाड़ियों की कीमत लगभग एक से दो करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Arijit Singh Birthday Know Per Song Fees and Net Worth in Hindi
अरिजीत सिंह की नेटवर्थ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अरिजीत सिंह की कमाई

इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायकों में अरिजीत सिंह का नाम है। वह एक फिल्म में गाने के लिए करीब 8 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया गायिकी है। फिल्मों के अलावा अरिजीत शो, लाइव कॉन्सर्ट आदि से भी मोटी कमाई करते हैं। एक घंटे के लाइव परफॉर्मेंस के लिए अरिजीत सिंह 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैँ। वह सालाना 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। वहीं महीने में अरिजीत सिंह 50 लाख रुपये की कमाई करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed