फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: बहुत तेजी से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति, जानिए कितने करोड़ के हैं मालिक

Mon, 11 Apr 2022 11:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 11 Apr 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle: Gautam Adani Net Worth 2022 Property House Lifestyle Cars Collection Know All About
गौतम अडानी - फोटो : Instagram/gautam.adani

भारत में अमीरी का दूसरा नाम अंबानी और अडानी होता है। अगर किसी को कहना होता है कि तुम बहुत अमीर या रईस हो तो लोग उस शख्स को अंबानी-अडानी की संज्ञा देता है। आखिर इसके पीछे की एक बड़ी वजह इन दोनों परिवारों की अरबों की संपत्ति है। मुकेश अंबानी हो या गौतम अडानी, इनका बिजनेस और उससे होने वाली आय के मामले में दोनों ही दुनिया के टाॅप रईस लोगों को शामिल हैं। वर्तमान में गौतम अडानी मुकेश अंबानी से संपत्ति के मामले में आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की हाल की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं। अडानी की संपत्ति अरबों डॉलर की हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, महज एक दिन में उनकी संपत्ति में 3.90 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के टाॅप रईस लोगों में शामिल गौतम अडानी हर साल कितने रुपये की कमाई करते हैं, इतने अमीर इंसान की लाइफस्टाइल कैसी है? गौतम अडानी के घर और कार कलेक्शन समेत नेट वर्थ के बारे में जानिए।


 
Celebrity Lifestyle: Gautam Adani Net Worth 2022 Property House Lifestyle Cars Collection Know All About
गौतम अडानी - फोटो : Instagram/gautam.adani

अडानी के करियर की शुरुआत

बिजनेसमैन गौतम अडानी का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में 24 जून 1962 को एक सामान्य परिवार में हुआ था। उस समय वह एक चॉल में परिवार के साथ रहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 18 साल की उम्र में पढ़ाई अधूरी छोड़कर गौतम अडानी महज 100 रुपये लेकर मुंबई आ गए। यहां हिंद्रा ब्रदर्श में उन्होंने तीन सौ रुपये की सैलरी में काम शुरू किया। 20 साल की उम्र में अडानी ने हीरे का ब्रोकरेज आउटफुट खोल दिया। उनकी कंपनी ने पहले ही साल लाखों का टर्नओवर किया। उसके बाद अडानी की किस्मत बदल गई।

Celebrity Lifestyle: Gautam Adani Net Worth 2022 Property House Lifestyle Cars Collection Know All About
गौतम अडानी - फोटो : Instagram/gautam.adani

गौतम अडानी का आलीशान घर

गुड़गांव में गांधीनगर हाईवे के पास सरखेज में अडानी का करोड़ों का बंगला है। इसके अलावा कभी चॉल में रहने वाले अडानी का दिल्ली के अल्ट्रा पाॅश एरिया लुटियंस में 400 करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला है। यह बंगला 3.4 एकड़ में फैला है, जिसमें सात बेडरूम, 6 डाइनिंग रूम, एक स्टडी रूम और 7000 स्क्वायर फीट का स्टाफ क्वार्टर बने हैं। दुनियाभर में उनकी कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle: Gautam Adani Net Worth 2022 Property House Lifestyle Cars Collection Know All About
2022 Mercedes Maybach S-Class - फोटो : Mercedes Benz

गौतम अडानी का कार कलेक्शन

एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी का कार कलेक्शन भी बहुत ही बड़ा और लग्जरी है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी और ब्रांडेड कारे हैं। बीएमडब्ल्यू सीरीज से लेकर मर्सिडीज, फेरारी और लिमोजीन आदि गाड़िया हैं।

विज्ञापन
Celebrity Lifestyle: Gautam Adani Net Worth 2022 Property House Lifestyle Cars Collection Know All About
गौतम अडानी का लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Laszlo Zsazados

गौतम अडानी के पास प्राइवेट जेट

कार ही नहीं अडानी के पास प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर तक हैं। उन्होंने साल 2005 में बीचक्राफ्ट जेट और साल 2008 में हाॅकर जेट खरीदा था। अडानी के पास तीन हेलिकॉप्टर भी हैं। तीन बोम्बार्डियर भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed