फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrity Lifestyle: खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी हैं करोड़ों के मालिक, शो से करते हैं इतनी कमाई

Sun, 26 Jun 2022 01:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 26 Jun 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Know Rohit Shetty Net Worth and Income From Khatron Ke Khiladi In Hindi
रोहित शेट्टी की लाइफस्टाइल - फोटो : social media

Rohit Shetty Net Worth: दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ। टीवी का प्रसिद्ध रियलिटी शो खतरो का खिलाड़ी सीजन 12 जल्द प्रसारित होने वाला है। 2 जुलाई से खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन आएगा। शो में प्रतिभाग करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार जन्नत जुबैर, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक, तुषार कालिया, श्रीति झा, निशांत भट्ट, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, राजीव अदतिया, फैजल शेख, एरिका पैकर्ड, चेतना पांडे, कनिका मान और प्रतीक सहजपाल शो में नजर आएंगे। इस शो को फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। इसके पहले भी खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन को रोहित शेट्टी होस्ट कर चुके हैं। एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने के साथ ही इस एडवेंचर्स शो के होस्ट के तौर पर भी रोहित शेट्टी को काफी पसंद किया गया है। बॉलीवुड में जुनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुके रोहित शेट्टी आज इंडस्ट्री के बड़े निर्देशकों में शामिल हो चुके हैं। जिनकी फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है। चलिए जानते है खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी की लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में।

Celebrity Lifestyle Know Rohit Shetty Net Worth and Income From Khatron Ke Khiladi In Hindi
रोहित शेट्टी नेट वर्थ - फोटो : instagram

रोहित शेट्टी की करियर

रोहित शेट्टी का जन्म मुंबई में 14 मार्च 1973 को हुआ था। महज 17 साल की उम्र में वह फिल्म मेकिंग के करियर में आ गए थे। उस समय फूल और कांटे मूवी में उन्हें पहली सैलरी में 35 रुपये मिले थे। इस फिल्म में वह असिस्टेंट डायरेक्टर थे। 2003 में फिल्म जमीन के साथ उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की। बाद में फिल्म गोलमाल, सिंघम जैसी हिट फिल्म देकर रोहित शेट्टी ने इंडस्ट्री ने अपनी पहचान बना ली।

Celebrity Lifestyle Know Rohit Shetty Net Worth and Income From Khatron Ke Khiladi In Hindi
रोहित शेट्टी नेट वर्थ - फोटो : instagram

रोहित शेट्टी की आलीशान घर

डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नवी मुंबई में एक खूबसूरत लग्जरी घर है। इस घर को रोहित ने साल 2013 में खरीदा था। घर की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके देशभर में कई रियर एस्टेट प्रॉपर्टी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Know Rohit Shetty Net Worth and Income From Khatron Ke Khiladi In Hindi
रोहित शेट्टी नेट वर्थ - फोटो : instagram

रोहित शेट्टी का कार कलेक्शन

अपनी फिल्मों में महंगी गाड़ियां एक्शन के दौरान ब्लास्ट करने वाले रोहित शेट्टी के बाद खुद लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। रोहित शेट्टी के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, बेंज जैसी महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत प्रति कार लगभग 1.2 करोड़ से 2 करोड़ तक है।

विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Know Rohit Shetty Net Worth and Income From Khatron Ke Khiladi In Hindi
रोहित शेट्टी नेट वर्थ - फोटो : instagram

रोहित शेट्टी की कमाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कभी फिल्म की शूटिंग के दौरान रोहित तब्बू की साड़ी प्रेस किया करते थे। काजोल के स्पाॅट बाॅय के तौर पर काम किया करते थे। लेकिन आज रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे डायरेक्टर में से एक हैं। वह एक प्रोजेक्ट के लिए तकरीबन 25 से 30 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। रोहित शेट्टी खतरों फिल्मों के अलावा खतरों के खिलाड़ी की होस्टिंग से भी मोटी कमाई कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सीजन के लिए रोहित शेट्टी ने प्रति एपिसोड लगभग 49 लाख रुपये चार्ज किए थे। हालांकि उनकी फीस की पुष्टि नहीं हो सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed