फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2023: अष्टमी और नवमी पर सजाएं माता का मंदिर, ये हैं आसान तरीके

Mon, 27 Mar 2023 05:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 27 Mar 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Devi Temple Decoration Tips On Durga Ashtami And Navami News In Hindi
Decoration - फोटो : Istock

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का पर्व जारी है। नवरात्रि नौ दिनों का खास पर्व है, जिसमें माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि का समापन अष्टमी और नवमी पूजा से होती है। अष्टमी और नवमी में कन्या पूजन होता है। साथ ही हवन पूजन किया जाता है। कई लोग इस मौके पर खास पूजा के साथ ही भजन कीर्तन भी करते हैं। इस वर्ष अष्टमी 29 मार्च और नवमी 30 मार्च को है। अगर आप भी अष्टमी उपवास हैं और घर पर कन्या पूजन या हवन करने की योजना है तो सबसे पहले अपने घर के मंदिर की खास सजावट करें। माता के श्रृंगार के अलावा मंदिर की सजावट से देवी को प्रसन्न किया जाता है। अष्टमी और नवमी पर देवी मां के मंदिर को सजाने के लिए आसान तरीकों को अपना सकते हैं।


 

Chaitra Navratri 2023 Devi Temple Decoration Tips On Durga Ashtami And Navami News In Hindi
रंगोली - फोटो : instagram

रंगोली से सजावट

घर के मंदिर की सजावट कर रहे हैं तो मंदिर के द्वार पर या जहां पूजा के लिए चौक बनाई जाती है, वहां रंग बिरंगे रंगों से रंगोली बनाएं। रंगोली की सजावट आकर्षक और प्रभावी लगती है। इसे सजावट के पारंपरिक माध्यमों में गिना जाता है।

Chaitra Navratri 2023 Devi Temple Decoration Tips On Durga Ashtami And Navami News In Hindi
Marigold Flower - फोटो : iStock

फूलों से सजावट

गेंदे या गुलाब के फूलों की लड़ी से मंदिर के आसपास सजावट कर सकते हैं। फूलों की रंगोली बना सकते हैं या फिर फूलों की माला को मंदिर के आसपास झालर  की तरह सजा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Devi Temple Decoration Tips On Durga Ashtami And Navami News In Hindi
दीया - फोटो : pexel

दीयों की सजावट

मंदिर को दीयों से प्रकाशमय कर दें। मंदिर के द्वार पर या भगवान के इर्द गिर्द तेल के दीए जलाएं। दीये के प्रकाश से जगमगाता मंदिर सुंदर दिखता है और यह पूजामय माहौल भी बनाता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Devi Temple Decoration Tips On Durga Ashtami And Navami News In Hindi
Balloon - फोटो : Pixabay
गुब्बारे से सजावट

कहते हैं नवरात्रि में माता अपने भक्तों के घर पधारती हैं, साथ ही इस मौके पर अष्टमी या नवमी में कन्या पूजन भी होता है। इसलिए खास सजावट के लिए आप गुब्बारों का उपयोग कर सकते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारों से मंदिर की सजावट कर सकते हैं। यह नन्ही कन्याओं को भी पसंद आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed