फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सिर्फ पांच रुपये की यह चीज ले आएं घर, मानी जाती है बहुत शुभ

Sun, 23 Oct 2022 09:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 09:48 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Cheap Things to Buy for Home to Get Luck Know Its Benefits and Significance
धनतेरस 2022 - फोटो : amar ujala

Dhanteras 2022: त्योहारों का महीना आ गया है। 22 और 23 अक्तूबर को धनतेरस हैं। 24 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी और दिवाली है। इसके बाद 25 अक्तूबर और 26 अक्तूबर को क्रमश: गोवर्धन पूजा और भाई दूज है। दिवाली में महालक्ष्मी की पूजा होती है। ऐसे में दिवाली को सुख-समृद्धि का पर्व मनाया जाता है। शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के मौके पर भगवान धन्वंतरि समेत माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा अर्चना होती है। इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही धनतेरस में सोना, चांदी और धातु के सामान की खरीदारी की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस के मौके पर सिर्फ पांच रुपये की चीज आपके जीवन को सुखमय और समृद्ध बना सकती है। ऐसे में धनतेरस पर महंगी और कीमती चीजों की खरीदारी करने के बजाए घर ले आएं ये सस्ती चीज, जो भविष्य बना सकती है खुशहाल।

Dhanteras 2022 Cheap Things to Buy for Home to Get Luck Know Its Benefits and Significance
धनतेरस का टोटका - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस का टोटका

धनतेरस में पांच रुपये एक चीज घर ला सकते हैं। यह टोटका होता है, जो आर्थिक स्थिति बेहतर बना सकता है। देश के कई जगहों पर इस तरह का टोटका होता है।

Dhanteras 2022 Cheap Things to Buy for Home to Get Luck Know Its Benefits and Significance
धनिया के बीज - फोटो : Pixabay

धनतेरस में खरीदें ये सस्ती चीज

23 अक्तूबर को धनतेरस के मौके पर महज पांच रुपये का साबुत धनिया खरीदकर ले आएं। थोड़ी सी साबुत धनिया आपके लिए बहुत शुभ बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Cheap Things to Buy for Home to Get Luck Know Its Benefits and Significance
लक्ष्मी पूजा में अर्पित करें साबुत धनिया - फोटो : Istock

साबुत धनिया को अपने पूजा घर या मंदिर में रख दें। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय उसी साबुत धनिया को मां के चरणों में अर्पित करें।

विज्ञापन
Dhanteras 2022 Cheap Things to Buy for Home to Get Luck Know Its Benefits and Significance
धनिया का पौधा उगाएं - फोटो : pexel

अगले दिन इसी धनिया को घर के किसी गमले या गार्डन में डाल दें। इससे कुछ दिनों में धनिया का पौधा उग सकता है। धनिया का पौधा उगने से पता चलेगा कि आने वाले साल में आपके परिवार की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed