धनतेरस को सम्पदा और समृद्धि के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। लोग इस दिन महंगे उपहारों से लेकर आभूषण और बर्तन, नया वाहन या मशीन आदि तक खरीदते हैं। बाजार भीड़ से पट जाते हैं और अपनी सामर्थ्य के हिसाब से हर व्यक्ति कुछ न कुछ नया खरीदकर घर लाता है। लेकिन इस त्यौहार के दूसरे पहलू को अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं। यह पहलू है अच्छे स्वास्थ्य की संपदा से जुड़ा।
Dhanteras 2022: सेहत के धन को सहेजिए इन सालाना जांचों के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरोगी जीवन सबसे बड़ी पूँजी
यह बात कोरोना महामारी के बाद और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। जो लोग अब तक अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं थे, उन्होंने भी अब इस ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है। यह एक अच्छा परिवर्तन है। मुश्किल यह है कि अब भी लोगों ने जिम जाना, योग करना आदि तो शुरू किया है। डाइट को लेकर भी लोग सतर्क हुए हैं लेकिन अब भी वार्षिक जांचों को लेकर उतनी सजगता लोगों में नहीं आई है। वार्षिक जांचें एक तरह से आपके स्वास्थ्य की ऑडिट रिपोर्ट की तरह होती हैं। ये आपकी सेहत को लेकर पूरी स्थिति को स्पष्ट कर देती हैं। इससे आपको यह भी पता चल जाता है कि किस चीज पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। और हां, इसमें हर तीन महीने या हर महीने की जाने वाली बीपी, शुगर जैसी चीजों की जांच शामिल नहीं है क्योंकि वह आपको नियमित करवाते रहनी है।
उम्र के हिसाब से जांचें करवाएं
हालांकि सालाना जांचों की आवश्यकता 25 वर्ष की उम्र के पहले भी हो सकती है लेकिन अमूमन इससे पहले शरीर विकास की अवस्था में होता है और ज्यादातर स्वास्थ्य नियमित रूटीन और सही खान पान से ही दुरुस्त रहता है। मेटाबॉलिज्म की दर भी अच्छी रहती है। वहीं बच्चों के लिए तो सालाना चैकअप और वैक्सीन होते ही हैं जो 18 साल की उम्र तक भी चल सकते हैं। इसलिए 25-35 तक की उम्र में सलाना जांचों की जरूरत अधिकांशतः उन्ही लोगों को होती है जिनके परिवार में कोई वंशानुगत समस्या हो या जिनके साथ कोई विशेष शारीरिक स्थिति हो।
35-45 वर्ष तक की उम्र के लिए
महिलाएं-
थाइरॉइड संबंधी जांचें
पेल्विक जांच और पेप स्मीयर टेस्ट
स्तनों की सम्पूर्ण जांच व मेमोग्राम
लिपिड प्रोफ़ाइल
बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट
विटामिन डी संबंधी जांच
डायबिटीज व हाई बीपी की जांच (यदि अब तक डायग्नोज न हुई हो तो)
कम्प्लीट ब्लड काउंट
आँखों की जांच
दांतों की जांच
मेंटल हेल्थ स्क्रीनिंग
यौन रोग व इससे संबंधी जांचें
पुरुष:
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थाइरॉइड, लिपिड प्रोफ़ाइल व कोलेस्ट्रॉल, कम्प्लीट ब्लड काउंट, यौन रोग व इससे संबंधी जांचें, आँखों व दांतों के लिए यहाँ भी जांचें महिलाओं की तरह ही रहेंगी। इसके अलावा अन्य जांचों में शामिल हैं-
ह्रदय रोगों के लिए स्क्रीनिंग
टेस्टिक्युलर एक्जाम
विटामिन डी व बी 12 संबंधी जांच
प्रोस्टेट संबंधी जांच
कोलोरेक्टल कैंसर संबंधी जांच