फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं ध्वनि भानुशाली, जानिए एक गाने से करती हैं कितनी कमाई?

Tue, 22 Mar 2022 11:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 22 Mar 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali Net Worth 2022 Income House Car collection Celebrity Lifestyle
ध्वनि भानुशाली की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/dhvanibhanushali22

बॉलीवुड में कई सिंगर हैं, लेकिन कम समय और कम उम्र में इंडस्ट्री में अपना बड़ा मुकाम बनाने से गिने चुने सिंगर ही सफल हो सके। इन दिनों युवाओं की जुबान पर एक गायिका का नाम रहता है। उनके गाने गाने और उनके म्यूजिक वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। यहां बात हो रही है ध्वनि भानुशाली की। ध्वनि भानुशाली ने एक के बाद एक कई बेस्ट गाने देकर अपनी पहचान और स्टारडम बना लिया है। हाल ही में ध्वनि भानुशाली गुरु रंधावा के साथ के साथ नजर आईं थीं। आज सिंगर ध्वनि भानुशाली का 32वां जन्मदिन है। 22 मार्च को मुंबई में जन्मी ध्वनि भानुशाली विनोद भानुशाली की बेटी हैं, जो की कैसेट किंग गुलशन कुमार की म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के ग्लोबल मार्केटिंग एंड मीडिया पब्लिशिंग के प्रेसिडेंट हैं। वैसे तो ध्वनि का लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है लेकिन उन्होंने अपनी आवाज के जादू से पिता से अलग शोहरत बना ली। एक गाने से वह बहुत अधिक कमाई करती हैं। चलिए जानते हैं ध्वनि भानुशाली की नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

Dhvani Bhanushali Net Worth 2022 Income House Car collection Celebrity Lifestyle
ध्वनि भानुशाली की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/dhvanibhanushali22

ध्वनि भानुशाली का करियर

वैसे तो ध्वनि को संगीत विरासत में मिला है। लेकिन इंडस्ट्री के टॉप सिंगर की सूची में ध्वनि अपने दम पर पहुंचीं। ध्वनि ने साल 2017 में महज 19 साल की उम्र में म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में 'हमसफर' गाने के फीमेल वर्जन को गाया था। इस गाने को ध्वनि की आवाज को लोगों ने नोटिस किया। जिसके बाद ध्वनि ने 'वास्ते' गाने से इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी। यह गाना सुपर हिट रहा और ध्वनि सबसे कम उम्र की भारतीय पाॅप स्टार बन गईं, जिनके गानों को मिलियन में यूट्यूब पर देखा गया।

Dhvani Bhanushali Net Worth 2022 Income House Car collection Celebrity Lifestyle
ध्वनि भानुशाली की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/dhvanibhanushali22

ध्वनि भानुशाली का कार कलेक्शन

ध्वनि भानुशाली का कार कलेक्शन बहुत छोटा है लेकिन उनके पास दुनिया की महंगी कारें हैं। ध्वनि के कार कलेक्शन में दो गाड़िया शामिल हैं। जिसमें लगभग 72 लाख से ज्यादा की कीमत की बीएमडब्ल्यू 5 और ऑडी क्यू 7 शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali Net Worth 2022 Income House Car collection Celebrity Lifestyle
ध्वनि भानुशाली की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/dhvanibhanushali22

ध्वनि भानुशाली की कमाई

ध्वनि की मुख्य कमाई संगीत से होती है। वह फिल्मों में प्ले बैक सिंगिंग करने के साथ ही म्यूजिक वीडियो और काॅन्सर्ट से मोटी कमाई कर लेती हैं। ध्वनि एक गाने के लिए लगभग 7 से 8 लाख रुपये फीस चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
Dhvani Bhanushali Net Worth 2022 Income House Car collection Celebrity Lifestyle
ध्वनि भानुशाली की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/dhvanibhanushali22

ध्वनि भानुशाली की नेट वर्थ

सिंगर ध्वनि भानुशाली भारतीय पाॅप स्टार होने के साथ ही इंडस्ट्री की टॉप सिंगर में भी शामिल हैं। ध्वनि की फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ध्वनि भानुशाली दो मिलियन डॉलर की मालकिन हैं। भारतीय रुपयों में ध्वनि भानुशाली के पास 14.79 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed