फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इस नाम से जाना जाता है दीपों का त्योहार

Wed, 23 Oct 2019 11:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 23 Oct 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019: know which other countries called Prakash Parv on deepawali
- फोटो : अमर उजाला
दीपों का त्योहार दीवाली हमारे देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। पर, इस दीपों के त्योहार को मनाने की हर जगह अलग मान्यता और नाम है। आइए जानें किस देश में किस नाम से मनाया जाता है दीपों का ये त्योहार। 

 

Diwali 2019: know which other countries called Prakash Parv on deepawali
नेपाल और मॉरिशस

नेपाल और मॉरिशस में भारत की तरह ही दिवाली मनाई जाती है। खास बात यह है कि इस दिन यहां नई दुल्हन के हाथों से दीपक जलवाने की प्रथा है। इस दिन लोग घर में दीये जलाने के साथ माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के बाहर रंगोली भी बनाते हैं। भारत की ही तरह इस दिन लोग एक दूसरे को त्योहार की बधाई और उपहार भी देते हैं।

Diwali 2019: know which other countries called Prakash Parv on deepawali
श्रीलंका में दिवाली

भगवान राम के हाथों रावण के वध के बाद विभीषण को लंका का राजा बनाया गया। विभीषण ने रावण वध के बाद लंका वासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाने का आदेश दिया। जिसके बाद से श्रीलंका में अमावस्या के दिन दीपक जलाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019: know which other countries called Prakash Parv on deepawali
जापान में ओनियो फायर फेस्टिवल

जापान में ओनियो फायर नाम से एक फेस्टिवल मनाया जाता है। माना जाता है कि एक सप्ताह तक चलने वाला यह त्योहार बुरी आत्माओं को भगाने के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार में 6 बड़े फायर टॉर्च जलाए जाते हैं। बता दें, यह त्योहार फुकुओका समेत यहां के कई शहरों में जनवरी महीने की शुरुआत में मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Diwali 2019: know which other countries called Prakash Parv on deepawali
म्यांमार में थैडिंगयुट फेस्टिवल

म्यांमार में दीपों का यह त्योहार तीन दिन तक मनाया जाता है।जिसे लाइटिंग फेस्टिवल ऑफ म्यांमार के नाम से पुकारा जाता है। हर साल अक्टूबर में यह त्योहार भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के स्वागत के लिए मनाया जाता है। लोग इस दिन अपने घरों को लाइट्स से सजाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed