दिवाली लक्ष्मी जी के पूजन का त्योहार है। धन-संपदा और शांति के लिए लक्ष्मी जी का दिवाली पर विशेष पूजन किया जाता है। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग दिवाली पर कई तरह के जतन करते हैं। कोई मां को लाल लाल चुनरी चढ़ाता है तो कोई धनतेरस पर नया झाडू खरीदकर उन्हें अपने घर बुलाने का टोटका करता है। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो आपको इस दिवाली माता के पूजन में उनके पसंंदीदा प्रसादों का भोग लगाना होगा। हां यह बात भी शत प्रतिशत सत्य है कि माता को श्रद्धा भाव से जो भी अर्पित किया जाता है तो उससे वो प्रसन्न होती हैं। लेकिन संभव हो सके तो मां के पसंद का भोग जरूर लगाए। आइए जानते हैं मां के पसंंदीदा प्रसादों के बारे में विस्तार से...
Diwali 2019: पूजा के समय चढ़ाएं ये 5 प्रसाद, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 27 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन