फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दिवाली के दिन इन चीजों से सजाएं अपना घर, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Mon, 24 Oct 2022 12:15 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022: Decorate Your House With These Things On Diwali For Getting Ma Laxmi Blessings
Diwali 2022 - फोटो : Istock

Diwali 2022: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इसे देखते हुए बाजारों में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार 24 अक्तूबर के दिन दीपावली त्योहार को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस शुभअवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान की पूजा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है। दिवाली पर अपने घरों को सजाने के लिए हम लोग काफी पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। इस दौरान कई लोग अपने घरों की रंगाई पोताई भी कराते हैं। इसके अलावा कई घरों को झालार की सहायता से खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। अगर आप दिवाली के अवसर पर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं। ऐसे में आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे घर को सजाने से आपके घर के भीतर सकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

Diwali 2022: Decorate Your House With These Things On Diwali For Getting Ma Laxmi Blessings
Diwali 2022 - फोटो : Istock

दिवाली के दिन आपको अपने घर को मिट्टी के दीये से जरूर सजाना चाहिए। दीये को अच्छाई का प्रतीक माना गया है। ये अंधकार को दूर करने का काम करते हैं। घर के भीतर सकारात्मकता लाने के लिए आपको इन्हें दिवाली के दिन जरूर घर में जलाना चाहिए। 

Diwali 2022: Decorate Your House With These Things On Diwali For Getting Ma Laxmi Blessings
रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala

दिवाली के दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बना सकते हैं। मान्यता है कि जहां पर साफ-सफाई और घर की सजावट अच्छी होती है। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में आप दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए अपने घर में एक सुंदर रंगोली बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022: Decorate Your House With These Things On Diwali For Getting Ma Laxmi Blessings
Diwali 2022 - फोटो : Istock

आपको दीपावली के शुभअवसर पर अपने घर के मुख्य दरवाजे को सजाने के लिए तोरण को जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं। इस दिन आम के पत्तों का बंधनवार बनाकर घर के द्वार पर लागने से सभी रुके काम संपूर्ण हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2022: Decorate Your House With These Things On Diwali For Getting Ma Laxmi Blessings
Diwali 2022 - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको अपने घर में स्वास्तिक चित्र भी लगाना चाहिए। स्वास्तिक को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसे सौभाग्य लाने का कारक भी कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed