Diwali 2022: दिवाली आने में अब महज कुछ दिन ही बचे हैं। इस बार 24 अक्तूबर के दिन दिवाली पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है। दिवाली के दिन पूजा के साथ साथ दीये जलाना भी काफी शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन दीपक जलाने से घर में सुख, शांति और वैभव का वास होता है। इसी वजह से दिवाली के दिन सभी लोग अपने घरों में दीपक को जलाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर दीपक को जलाना चाहिए। इन जगहों पर दीपक जलाने से आपकी कई समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। इसके अलावा आपकी धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -
Diwali 2022: दिवाली के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीये, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपल के नीचे
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करने से पहले आपको पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि दीपक जलाने से आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। ऐसा करने पर आपकी धन से संबंधित कई समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी।
सूनसान जगहों पर
दिवाली के दिन आप अपने घर के आस-पास किसी सुनसान जगह पर भी दीपक जला सकते हैं। मान्यता के अनुसार घर के पास किसी सुनसान जगह पर दीपक जलाने से घर के भीतर सुख-शांति का वास होता है।
घर के पूजा स्थल पर जलाएं दीपक
दिवाली के दिन अपने घर के पूजा स्थल पर दीपक को जरूर जलाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि इस दीपक को रात भर जलने दें। इसे बुझने नहीं देना चाहिए।
घर का मुख्य चौखट
आपको दिवाली के दिन घर के मुख्य चौखट और आंगन में दीपक को जलाना चाहिए। ऐसा करने पर आपको सभी देवताओं का आशिर्वाद मिलता है।
Dhanteras 2022: भूलकर भी धनतेरस के दिन न करें इन चार चीजों की खरीदारी, वरना नहीं मिलेगी बरकत