Happy Diwali 2022 Wishes: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दीपावली त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली आने से काफी पहले ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। इस बार 24 अक्तूबर के दिन दिवाली पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी प्रगट हुई थीं। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं। दिवाली के मौके पर हम सभी लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं। इस दौरान हम सभी लोग मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हैं कि उनकी विशेष कृपा हम सभी के ऊपर पड़े। इसी कड़ी में दिवाली के शुभअवसर पर आज हम आपके साथ कुछ बधाई संदेश साझा कर रहे हैं। इन संदेशों को आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।
Happy Diwali 2022 Wishes: इस दिवाली अपने प्रियजनों को भेजिए ये खास शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार
दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
सोने चांदी से भर जाए आपका घर बार
जीवन में आएं खुशियां अपार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
दिवाली में दीपों का दीदार हो
और संग में खुशियों की बौछार हो
आपको और आपके घर वालों के
चेहरे पर हर वक्त सिर्फ मुस्कान हो।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख दर्द अपने भूल कर,
सबको गले लगाना,
और प्यार से ये दीवाली मनाना
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!